फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   फाइनेंस कंपनी के मैनेजर से अज्ञात युवकों ने लूटे 45 हजार रुपये, मोबाइल और टेबलेट भी छीनी

फाइनेंस कंपनी के मैनेजर से अज्ञात युवकों ने लूटे 45 हजार रुपये, मोबाइल और टेबलेट भी छीनी

Tue, 17 Apr 2018 01:06 AM IST
Updated Tue, 17 Apr 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
फाइनेंस कंपनी के मैनेजर से अज्ञात युवकों ने लूटे 45 हजार रुपये, मोबाइल और टेबलेट भी छीनी
फाइनेंस कंपनी के मैनेजर से युवकों ने लूटे 45 हजार रुपये, मोबाइल और टैबलेट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जुलाना। गांव बुढ़ाखेड़ा रोड से एक फाइनेंसर से मोटरसाइकिल सवार युवकों ने 45 हजार रुपये छीन लिए। पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रोहतक की एक फाइनेंस कंपनी के मैनेजर समय सिंह संगम ने जुलाना थाना में दी शिकायत में बताया कि वह कंपनी में महिलाओं के ग्रुप बनाकर फाइनेंस का काम करता है। सोमवार को जब वह गांव बुढ़ाखेड़ा से महिलाओं की मीटिंग को समाप्त करके मोटरसाइकिल पर सवार होकर जुलाना की ओर आ रहा था, तो बीच रास्ते में मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों ने उसकी मोटरसाइकिल को रुकवा लिया और उसके पास से 45 हजार 70 रुपये, एक टैबलेट, एक फोन और जरूरी कागजात छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने फाइनेंस कंपनी के मैनेजर की शिकायत पर तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed