फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   कैंटर की टक्कर से मोटरसाइकिल चालक की मौत

कैंटर की टक्कर से मोटरसाइकिल चालक की मौत

Wed, 20 Dec 2017 12:22 AM IST
Updated Wed, 20 Dec 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
कैंटर की टक्कर से मोटरसाइकिल चालक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

उचाना। लितानी रोड पर नचार खेड़ा गांव के पास कैंटर के साथ हुआ मोटरसाइकिल की टक्कर में मोटरसाइकिल सवार काकड़ोद गांव निवासी विकास की मौत हो गई। काकड़ोद गांव का विनोद गंभीर रूप से घायल हो गया। मंडी स्थिति पुलिस चौकी में विनोद की शिकायत पर कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया। कैंटर चालक घटना के बाद कैंटर को मौके पर छोड़ कर फरार हो गया। घायल विनोद ने बताया कि विकास के साथ वह किसी काम से उदयपुर गांव में जा रहा था। नचार खेड़ा गांव के पास पहुंचे तो उदयपुर की तरफ से तेज गति से आ रहे कैंटर चालक ने मोड़ पर मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इससे विकास की मौत हो गई। चौकी इंचार्ज महेंद्र ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। कैंटर चालक की तलाश पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed