{"_id":"6689a78e5a35ffee7d06d0b4","slug":"crime-cyber-criminal-jind-news-c-199-1-sroh1009-119558-2024-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: सेना में पति के साथ नौकरी करने की कहकर साइबर अपराधी ने ठगे एक लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: सेना में पति के साथ नौकरी करने की कहकर साइबर अपराधी ने ठगे एक लाख रुपये
Sun, 07 Jul 2024 01:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 07 Jul 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
जींद। असम राइफल्स में नौकरी करने वाला बताकर एक लाख रुपये ठग लिए। इस मामले में महिला की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
साइबर थाना पुलिस को दी शिकायत में इंप्लाइज काॅलोनी निवासी सुमन ने बताया कि उनके पति असम राइफल्स में नौकरी करते हैं। वह मार्च में छुट्टी पर आए हुए थे। इस दौरान उनके घर के मोबाइल नंबर पर अज्ञात नंबर से कॉल आई। उसने खुद को उनके पति कर्मबीर के साथ असम राइफल में नौकरी करने वाला बताया। इसके बाद उसने एक लाख रुपये मांगे। इस पर उन्होंने तीन बार में रुपये उसके बताए गए खाते में ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद उसने उनका फोन उठाया बंद कर दिया और रुपये भी नहीं लौटाए। साइबर थाना प्रभारी पीएसआई पूजा जाखड़ ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद