{"_id":"69ff27c505ae7b524f07ac52","slug":"cpim-supports-strike-by-municipal-and-fire-brigade-employees-jind-news-c-199-1-jnd1010-153107-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: सीपीआईएम ने किया नगरपालिका और फायर ब्रिगेड कर्मचारियों की हड़ताल का समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: सीपीआईएम ने किया नगरपालिका और फायर ब्रिगेड कर्मचारियों की हड़ताल का समर्थन
Sun, 10 May 2026 03:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 10 May 2026 03:55 AM IST
विज्ञापन
जींद। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने नगरपालिका कर्मचारियों की हड़ताल और पिछले एक महीने से चल रहे अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों के आंदोलन को समर्थन दिया है। पार्टी के जिला सचिव कपूर सिंह ने भाजपा सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की निंदा की।
कपूर सिंह ने मुख्यमंत्री को उनकी पुरानी घोषणाओं की याद दिलाते हुए कहा कि जींद की रैली में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों का वेतन 26,000 और शहरी कर्मचारियों का 27,000 रुपये करने का वादा केवल एक चुनावी जुमला बनकर रह गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार दलित समाज से आने वाले सफाई कर्मचारियों का शोषण कर रही है।
कहा कि जान जोखिम में डालकर काम करने वाले फायर ब्रिगेड कर्मचारियों की जायज मांगों की अनदेखी कर रही है। मांग की है कि ठेकेदारी प्रथा को तुरंत खत्म कर सभी कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए और एक्सग्रेसिया नीति के तहत मृतक कर्मचारियों के आश्रितों को बिना शर्त नौकरी दी जाए।
विज्ञापन
पार्टी ने चेतावनी दी है कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो इस आंदोलन को प्रदेशव्यापी जन-आंदोलन का रूप दिया जाएगा।