फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Cow should get the status of mother of the nation: Arvind Sharma

गाय को राष्ट्र माता का दर्जा मिले : अरविंद शर्मा

Mon, 18 Mar 2024 11:25 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 18 Mar 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
Cow should get the status of mother of the nation: Arvind Sharma
18जेएनडी31: विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष अरविंद शर्मा। संवाद
सफीदों। विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष अरविंद शर्मा ने कहा कि गोमाता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलवाने के लिए समाज के हर व्यक्ति को आगे आना चाहिए। आज के समय में हम गाय की महता को भूलते जा रहे हैं और गोवंश गलियों व सड़कों पर कूड़ा कर्कट में मुंह मारने को मजबूर हैं। गोशाला प्रबंधन समितियों, धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों तथा राज्य सरकारों के अथक प्रयास के बावजूद गोवंश की दयनीय स्थिति बनी हुई है। उन्होंने कहा कि किसानों व साधन संपन्न परिवारों को भारतीय नस्ल की देसी गायों को अपने आंगन में बांधकर उनका पालन पोषण एवं संवर्धन का कार्य करना चाहिए। हम सभी सनातन धर्म प्रेमियों को देसी गाय के संरक्षण में आगे बढ़कर सहयोग करना चाहिए। गाय हमारी आस्था की प्रतीक है और हर भारतवंशी को गो रक्षा के लिए आगे आना चाहिए और हर नागरिक को गोसेवा के प्रति जागृत होना चाहिए।
विज्ञापन

गोशालाओं दानवीरों को अधिक से अधिक दान देकर सहयोग देना चाहिए ताकि गोवंश के संरक्षण व संवर्धन के कार्य सुचारू रूप से चल सके। वहीं केंद्र व राज्य सरकारों को देशी गोवंश रखने के लिए गोशालाओं को प्रोत्साहन राशि को बढ़ाना चाहिए। उन्होंने कहा कि गोमाता भारतीय संस्कृति का आधार है।

18जेएनडी31: विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष अरविंद शर्मा। संवाद

18जेएनडी31: विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष अरविंद शर्मा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed