{"_id":"66e1eb5a3e8bc0bff90829e4","slug":"cow-protectors-caught-three-trucks-loaded-with-30-cows-and-23-calves-jind-news-c-199-1-sroh1006-122864-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: गो रक्षकों ने 30 गाय 23 बछड़े से भरे तीन ट्रक पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: गो रक्षकों ने 30 गाय 23 बछड़े से भरे तीन ट्रक पकड़े
Thu, 12 Sep 2024 12:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Thu, 12 Sep 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
जींद। 152डी चंडीगढ़-नारनौल नेशनल हाईवे 152डी पर आसन गांव के पास गो रक्षकों ने मंगलवार रात 30 गाय और 23 बछड़ों से भरे तीन ट्रकों को पकड़ा। तीनों ट्रकों ने गाय और बछड़ों को ठूंस-ठूंस कर भरा हुआ था।
मौके से तीनों ट्रकों के चालकों को भी काबू कर लिया। आरोपियों की पहचान कैथल जिला के मुनीहेड़ी निवासी कुलदीप, करनाल जिला के शेरगढ़ टापू निवासी दीपक और करनाल की महावीर कॉलोनी निवासी राकेश के तौर पर हुई है। सदर थाना पुलिस ने तीनों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
ढाठरथ गांव निवासी विनोद ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह हरियाणा गो रक्षक के सदस्य है। मंगलवार रात को उन्हें सूचना मिली थी कि 152डी नेशनल हाईवे के रास्ते से तीन ट्रकों में गाय को गुजरात लेकर जाया जा रहा है। उनकी टीम ने आसन गांव से पहले नाकाबंदी कर दी लेकिन नाकाबंदी को तोड़ते हुए तीनों ट्रकों को भगा ले गए। इसके बाद उन्होंने आसन गांव के पास तीनों ट्रकों को पकड़ लिया जब उनकी तलाशी ली तो एक ट्रक में दस गाय दस बछड़े, दूसरे ट्रक में दस गाय और तीन बछड़े, तीसरे ट्रक में भी दस गाय और दस बछड़ों को ठूंस-ठूंस कर भरा हुआ था। तीनों ट्रक चालकों को काबू कर तुरंत पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। शिकायत के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। - विनोद कुमार, जांच अधिकारी