फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Couple including three attacked and injured, case registered

Jind News: दंपती समेत तीन पर हमला कर किया घायल, मामला दर्ज

Sat, 27 May 2023 01:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 27 May 2023 01:51 AM IST
विज्ञापन
Couple including three attacked and injured, case registered
सफीदों। सफीदों थाना पुलिस ने पाजू खुर्द गांव में दंपती समेत तीन लोगों के साथ मार पिटाई करके जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में पाजू खुर्द गांव निवासी सोनू ने कहा कि 23 मई को उसका पड़ोसी कालू उसके घर पर रात नौ बजे आया और कहा कि तुम मेरे साथ चलो, मुझे तुमसे कुछ जरूरी काम है। वह कालू के कहने पर उसके साथ चल दिया। वह दोनों उसके भाई गांधी के घर के बाहर प्लाॅट में बैठ गए। फिर कालू ने उसे शराब पिलाई और उससे दो लाख रुपये उधार मांगे। जिस पर उसने कहा कि मेरे पास रुपये नहीं है। मैं कहीं से दो-चार दिन में लाकर दे दूंगा।
विज्ञापन

तभी कालू ने उसे गालियां देनी शुरू कर दी। इसी दौरान अचानक कालू के भाई गांधी के घर से गांधी, अजय, अमन, रामरतन, विजय व अभिषेक हथियारों से लैस होकर बाहर आए और उस पर हमला बोल दिया। सोनू के अनुसार उसके द्वारा शोर मचाने पर वहां उसकी पत्नी ममता व लड़का सोमित आए तो उन दोनों को भी आरोपियों ने डंडों से चोटें मारी। इसी बीच वहां कई लोग एकत्रित हो गए। इस पर आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से चले गए। फिर मेरे भाई रणबीर ने आकर मुझे नागरिक अस्पताल सफीदों में दाखिल कराया। जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर जींद अस्पताल रैफर कर दिया। साेनू के अनुसार कि करीब दो साल पहले मेरी गली में लड़ाई हुई थी। इसी रंजिश के चलते इन सब ने उससे मारपीट की। पुलिस ने सोनू की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed