फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Couple grabbed Rs 10 lakh in the name of selling land

Jind News: जमीन बेचने के नाम पर दंपती ने हड़पे 10 लाख रुपये

Fri, 04 Aug 2023 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 04 Aug 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Couple grabbed Rs 10 lakh in the name of selling land
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। खेत की जमीन बेचने के नाम पर दस लाख रुपये हड़प लिए। सदर थाना पुलिस ने अनूपगढ़ गांव निवासी मेहर सिंह और सुमन के खिलाफ धोखाधड़ी कर राशि हड़पने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।


अनूपगढ़ गांव निवासी अजीत सिंह ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दस मार्च को गांव के ही मेहर सिंह के साथ इकरारनामा हुआ था। उसके तहत खेत की जमीन के 24 कनाल छह मरले 72 लाख रुपये में खरीदनी तय हुई थी। उन्होंने मेहर सिंह को दस लाख रुपये ब्याना के तौर पर दे दिए थे जबकि दस जून को रजिस्टरी की तारीख तय कर दी थी। बाकी रकम 62 लाख रुपये बाद में देने थे। दस जून को छुट्टी होने के कारण नौ जून को ही वह रजिस्टरी करवाने तहसील चले गए थे, लेकिन मेहर सिंह रजिस्टरी करवाने नहीं पहुंचा। 11 जून को वह मेहर सिंह के घर पहुंचे और 12 जून को तहसील में आने को कहा, लेकिन वह 12 जून को भी तहसील नहीं पहुंचा। अगले दिन फिर वह मेहर सिंह के घर गए तो उसकी पत्नी सुमन बोली कि दोबारा उनके घर आए तो छेडख़ानी का मामला दर्ज करवा देगी। जांच अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में मेहर सिंह और सुमन के खिलाफ धोखाधड़ी कर राशि हड़पने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed