{"_id":"66a80abc989fddff9f086b54","slug":"couple-cheated-of-rs-837-lakh-in-the-name-of-investment-in-stock-market-jind-news-c-199-1-sroh1009-120732-2024-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: स्टॉक मार्केट में निवेश के नाम पर दंपती से 8.37 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: स्टॉक मार्केट में निवेश के नाम पर दंपती से 8.37 लाख की ठगी
Tue, 30 Jul 2024 03:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 30 Jul 2024 03:03 AM IST
विज्ञापन
जींद। महिला को व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़कर दंपती से 8.37 लाख रुपये ठगने पर साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
साइबर थाना पुलिस को दी शिकायत में नरवाना तहसील के लोहचब गांव निवासी राजिंद्र सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी सीमा रानी 13 जून को मोबाइल में कुछ देख रही थीं। इस दौरान उसके सामने स्टॉक निवेश के संबंध में सिखाने के लिए एक पेज आया। जब उसने पेज पर क्लिक किया तो वह स्टॉक निवेश के ग्रुप में जुड़ गई। इसमें उसकी पत्नी को अलग-अलग व्यक्तियों ने स्टॉक निवेश में होने वाले लाभों की कई लुभावनी योजनाएं बताईं। इसके बाद उसकी पत्नी से आईआईएफएल पीआरओ नाम से एक एप डाउनलोड करवाया गया, जिसमें रिचार्ज के नाम पर कोड व बैंक खाता बताया गया। इसमें उसकी पत्नी ने पहली बार 15 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद उसने खुद व उसकी पत्नी ने कई बार में आठ लाख 37 हजार रुपये डाल दिए। जब उन्होंने यह रुपये निकालने का प्रयास किया तो उनको ट्रांजेक्शन बढ़ाने की बात कही जाती रही। बाद में उनको पता चला कि वह धोखाधड़ी का शिकार हो चुके हैं। इस मामले में साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।