{"_id":"66fc5ef468faf1ce8e098ec4","slug":"couple-accused-of-cheating-rs-1915-lakh-arrested-jind-news-c-199-1-sroh1009-123838-2024-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: 19.15 लाख ठगी का आरोपी दपंती गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: 19.15 लाख ठगी का आरोपी दपंती गिरफ्तार
Wed, 02 Oct 2024 02:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 02 Oct 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
जींद। ऑस्ट्रेलिया भेजने का झांसा देकर 19.15 लाख रुपये ठगने पर गढ़ी थाना पुलिस ने पंजाब के फरीदकोट जिले के मंडीर निवासी दंपती कुलबीर और उसकी पत्नी नैंसी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
धमतान साहिब गांव निवासी जगबीर ने 15 जून को पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह ऑस्ट्रेलिया जाना चाहता था। इसके चलते उसका संपर्क ऑस्ट्रेलिया के पीआर मनजीत ढुल से हुआ। उसने बताया कि उनका भाई संजीव कुरुक्षेत्र में इमीग्रेशन का कार्यालय चलाता है। इसके लिए 19.15 लाख रुपये तय हुए। 25 जुलाई 2022 को सभी दस्तावेज तथा खाली चेक संजीव को दे दिया। कुछ दिन के बाद संजीव ने कहा कि फरवरी 2023 में उनका काम हो जाएगा। इसके बाद संजीव तथा उसके पार्टनर उनके घर आए और 12 लाख 65 लाख रुपये की राशि लेकर वीजा तथा एयर टिकट भेजने की बात कही। इसके बाद उसे 1 सितंबर 2023 को वीजा तथा एयर टिकट दे दिया। जब वह 21 सितंबर को दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचा तो उनका वीजा तथा एयर टिकट फर्जी बताया गया। जब उसने आरोपियों से रुपये मांगे तो मना करते हुए बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। गढ़ी थाना पुलिस ने इस मामले में संजीव ढुल, उसके पार्टनर सिरसा निवासी साहिल, फरीदकोट पंजाब निवासी कुलबीर, दिल्ली निवासी चेतन व नैंसी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुलबीर व नैंसी को गिरफ्तार कर लिया है।