{"_id":"65848b387291147a460a83d9","slug":"councilors-ongoing-strike-at-the-npc-office-continues-jind-news-c-199-1-sroh1006-10539-2023-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: नप कार्यालय पर चल रहा पार्षदों का धरना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: नप कार्यालय पर चल रहा पार्षदों का धरना जारी
Fri, 22 Dec 2023 12:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 22 Dec 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
21जेएनडी30-नप कार्यालय में धरने पर बैठे पार्षद तथा अन्य। संवाद
नरवाना। नगर परिषद कार्यालय परिसर में नप पूर्व प्रधान कैलाश सिंगला की अध्यक्षता में दस पार्षदों के साथ चल रहा धरना वीरवार को भी जारी रहा। सातवें दिन धरने पर समर्थन के लिए एआईकेएस राज्य प्रधान बलबीर सिंह पहुंचे।
उन्होंने कहा कि पार्षद शहर के जनप्रतिनिधि होते है। इनके साथ नगर परिषद में दुर्व्यवहार करना गलत है। जो पार्षद धरने पर हैं यह शहर के विकास के हित में बैठे है। सभी किसान नेता इनके धरने का समर्थन करते है और शहर के लोगों से भी अपील करते हैं कि वह भी शहर के विकास के लिए उठने वाली आवाज का समर्थन करें ताकि शहर में विकास कार्य हो सकें। नप पूर्व प्रधान कैलाश सिंगला ने बताया कि पिछले सात दिनों से वह धरने पर हैं लेकिन नगर परिषद के अधिकारियों व कर्मचारियों के कानों पर जूं नहीं रेंग रही। भविष्य में सभी पार्षदों को इन्हीं मांगों और शहर के विकास के लिए सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि उनकी मांग है कि विकास कार्यों के लिए जो भी टेंडर लगाए गए थे जिन्हें रद्द किया गया। उन टेंडरों को दोबारा से लगाया जाए ताकि शहर के विकास कार्य हो सकें। उस बात की जानकारी भी सामूहिक रूप से दी जाए कि क्यों वह टेंडर रद्द किए गए। इस अवसर पर पार्षद डॉ. संजय, पार्षद आशुतोष शर्मा, पार्षद बलजीत उर्फ नन्हा चोपड़ा, पार्षद दिनेश गर्ग, गौरव सेतिया व पार्षद प्रतिनिधि चरण सिंह चोपड़ा, विनोद राइका, मा. सुशील गोयल, सोनू चौहान, वरिष्ठ कांग्रेस नेता जगरूप सुरजेवाला, रामपाल उझाना, एआईसीसी सदस्य दिलबाग नैन, सतीश सेतिया शामिल रहे।