फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Cotton procurement will begin in seven grain markets from 15

Jind News: 15 से शुरू होगी सात अनाजमंडियों में सरसों की खरीद

Fri, 14 Mar 2025 12:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 14 Mar 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Cotton procurement will begin in seven grain markets from 15
13जेएनडी19: शहर की अनाजमंडी जहां पर सरसों की खरीद की जानी है। संवाद - फोटो : nowshera news
जींद। जिले में सरसों की फसल पककर तैयार हो चुकी है। इसको देखते हुए सरकार ने सरसों खरीद के निर्देश जारी कर दिए हैं। जिले में इसके लिए सात मंडियों का चयन किया गया है।
विज्ञापन

इन मंडियों में 15 मार्च से सरसों खरीद के लिए संबंधित खरीद एजेंसियों को निर्देश दिए हैं। जींद, उचाना, जुलाना, नरवाना, सफीदों, पिल्लूखेड़ा व अलेवा की मंडी में सरसों की खरीद की जाएगी। इन मंडियो में कौन सी एजेंसी खरीद करेगी यह भी शेड्यूल बना है।
विज्ञापन

जींद, नरवाना, पिल्लूखेड़ा, अलेवा व उचाना की मंडी में हेफेड, जुलाना व सफीदों मंडी में एचएसडब्ल्यूसी सरसों की खरीद करेगी। सरसों खरीद को लेकर इन एजेंसियों को समय से पहले तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं, ताकि किसान को मंडी में सरसों बेचने के लिए इंतजार नहीं करना पड़े। सरसों में नमी की न्यूनतम मात्रा आठ से 10 प्रतिशत तक होनी चाहिए। इससे ज्यादा होने पर सरसों को सुखाया जाएगा। इसके बाद ही खरीद होगी। जिले में लगभग 12 हजार एकड़ में है सरसों की बिजाई की जाती है। इस बार सरसों का सरकारी भाव 5950 रुपये निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed