फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Corona vaccine will be administered to adolescents in the age group of 15 to 18 years from today

आज से 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के किशारों को लगाई जाएगी कोरोना वैक्सीन

Mon, 03 Jan 2022 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Corona vaccine will be administered to adolescents in the age group of 15 to 18 years from today
जींद। जिले में सोमवार को 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के किशोरों को कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग पहले स्कूलों में जाकर वैक्सीन लगाने की योजना बनाई थी, लेकिन अचानक प्रदेश सरकार द्वारा स्कूलों की छुट्टियां कर देने से यह योजना धराशायी हो गई। अब फिर से स्वास्थ्य विभाग को नई योजना बनानी पड़ रही है। सोमवार को नागरिक अस्पताल जींद व नरवाना में वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके बाद रोस्टर बनाकर स्कूलों द्वारा बच्चों को स्कूलों में बुलाया जाएगा और वैक्सीन लगाई जाएगी। जिले के लगभग 80 हजार किशारों को वैक्सीन लगाई जानी है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने किशोरों को वैक्सीन लगाने के लिए 65 हजार डोज की डिमांड भेजी है। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग को 17 हजार डोज मिल चुकी हैं। इनमें से दस हजार डोज को स्वास्थ्य विभाग ने ब्लॉक के हिसाब से आवंटित कर दिया है। पहले स्वास्थ्य विभाग की योजना था कि प्रत्येक स्कूल में स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजी जाएगी, जो वैक्सीन लगाई जाएगी। अब 12 जनवरी तक छुट्टियां हो गई हैं। रविवार को डीसी के साथ हुई स्वास्थ्य अधिकारियों की बैठक में निर्णय लिया गया कि जिला शिक्षा अधिकारी से बातचीत करके स्कूल मुखियाओं को एक रोस्टर भेजा जाएगा। इस रोस्टर के हिसाब से जिस दिन जिस स्कूल का नंबर आएगा, उसमें बच्चों को बुलाया जाएगा और वैक्सीन लगाई जाएगी। सोमवार को जिले में किशारों को केवल नागरिक अस्पताल नरवाना व जींद में ही वैक्सीन लगाई जाएंगी। सोमवार को बहुत कम बच्चों को वैक्सीन लगने की उम्मीद है।
विज्ञापन

बॉक्स
पांच दिन में था सभी किशोरों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य
स्वास्थ्य विभाग ने पांच दिन में जिले के सभी किशोरों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा था। प्रत्येक दिन 20-20 स्कूलों में स्वास्थ्य विभाग की टीम जाकर वैक्सीन लगाने की योजना बना रही थी। अब छुट्टियां होने के कारण यह व्यवस्था गड़बड़ा गई है। अब वैक्सीन लगाने में अधिक समय लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
लगभग 200 किशोरों ने करवाया ऑनलाइन स्टॉल बुक
नागरिक अस्पतालों में कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए कोविन एप पर जिले के लगभग 200 किशोरों ने ऑनलाइन स्लॉट बुक करवाए हैं। कोई भी किशोर अपने स्कूल का आईडी कार्ड दिखाकर भी वैक्सीन लगवा सकता है। सोमवार को नागरिक अस्पताल नरवाना व जींद में किशोरों को वैक्सीन लगाने के लिए अलग से व्यवस्था की जाएगी।

बॉक्स
स्कूलों की छुट्टियां होने से कुछ व्यवस्था बदलनी पड़ी है। अब स्कूल मुखियाओं को रोस्टर के हिसाब से अपने स्कूल के सभी 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को स्कूल बुलाना होगा। स्वास्थ्य विभाग की टीमें स्कूलों में ही जाकर वैक्सीन लगाएंगी। एक सप्ताह में जिले के सभी किशोरों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य है। जिले के लगभग 80 हजार किशोरों को वैक्सीन लगाई जानी हैं। 17 हजार वैक्सीन की डोज पहुंच चुकी हैं। सोमवार को भी 10 हजार डोज आने की उम्मीद है।
--डॉ. नवनीत सिंह, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी।
फोटो कैप्शन
02जेएनडी24 : स्कूलों में बैठे किशोरों का फाइल फोटो। संवाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed