फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Corona took the lives of two more, the death toll was three

कोरोना ने ली दो और की जान, मरने वालों की संख्या हुई तीन

Sun, 16 Jan 2022 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Corona took the lives of two more, the death toll was three
जींद। जिले में रविवार को कोरोना के संक्रमण के बाद अब मौत का आंकड़ा भी बढ़ने लगा है। दो दिन पहले एक बुजुर्ग महिला की मौत के बाद रविवार को दो और लोगों की मौत हो गई। हालांकि यह दोनों अन्य बीमारियों से भी ग्रस्त थे। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 26 युवक व 64 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है। रविवार को 796 लोगों की रिपोर्ट आई, जिनमें 118 लोग संक्रमित मिले। ऐसे में हर सातवां सैंपल कोरोना संक्रमित मिल रहा है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना की पहली लहर से अब तक मरने वालों की संख्या 539 हो गई है। जबकि तीन दिन के अंदर तीन लोगों की मौत हो चुकी है। रविवार को दो लोगों की मौत कोरोना से हो गई। एक 26 वर्षीय युवक बड़ौदा गांव से तथा दूसरा 64 वर्षीय व्यक्ति दुर्जनपुर गांव से है। दोनों की रिपोर्ट लगभग एक सप्ताह पहले ही पॉजिटिव आई थी। जिसमें बड़ौदा निवासी युवक को शुगर व गुर्दे में इंफेशन था। जिसका इलाज खानपुर चल रहा था, जबकि दुर्जनपुर निवासी व्यक्ति का इलाज अग्रोहा मेडिकल में चल रहा था। जिसके चलते रविवार को आई कोरोना की जांच रिपोर्ट में हर सातवां व्यक्ति संक्रमित मिला। जिले में रविवार आई 796 लोगों की रिपोर्ट में से 118 लोग संक्रमित मिले, जबकि ठीक होने वालों का आंकड़ा बेहद कम 23 ही है। अब जिले में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 578 हो गई है।
विज्ञापन

जिले में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के प्रति लोग गंभीर नहीं है, जिसके परिणाम स्वरूप कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। कोरोना नियमों को लेकर सरकार द्वारा जारी एडवाइजरी को जिला प्रशासन ठीक से लागू नहीं करवा पा रहे। जिसके चलते शहर के बाजार, बस अड्डे, सरकारी कार्यालयों में लगातार लोग बिना मास्क व भीड़ में घूम रहे हैं, हालांकि सरकार ने बिना मास्क के घूमने वालों को 500 रुपये व संस्थानों पर पांच हजार रुपये का जुर्माने का प्रावधान किया है। इसके बावजूद भी सभी जगह लोग बिना मास्क के लगातार घुमते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक 422317 लोगों के जिले में लिए सैंपल
जिले में अब तक कोराना जांच के लिए 422317 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। जिनमें से 21972 लोग संक्रमित मिले, जबकि 20858 लोग ठीक हो चुके हैं। इसके अलावा अब जिले में 578 लोग कोरोना संक्रमित बचे हैं।

कोरोना नियमों की पालना कर करें बचाव
कोरोना नियमों की पालना करने से ही इससे बचा जा सक ता है। जिले में रविवार को दो लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हुई है, जबकि 118 लोगों की रिपोर्ट संक्रमित आई है। सभी लोग मुंह पर मास्क लगाकर रखें और भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें, ताकि वह खुद और अपने परिवार को सुरक्षित रख सकें।
--नोडल अधिकारी डॉ. पालेराम कटारिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed