फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Corona samples were taken from three patients suffering from fever, cough and cold, all three were negative

Jind News: बुखार, खांसी व जुकाम के तीन मरीजों के कोरोना सैंपल लिए, तीनों निगेटिव

Tue, 03 Jun 2025 11:49 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Corona samples were taken from three patients suffering from fever, cough and cold, all three were negative
03जेएनडी14: नागरिक अस्पताल में बनाया गया कोविड वार्ड। संवाद
जींद। प्रदेश में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए जिले के नागरिक अस्पताल में मंगलवार को बुखार, खांसी व जुकाम से पीड़ित तीन मरीजों के कोरोना सैंपल लिए। इसमें तीनों की रिपोर्ट नेगेटिव मिली। फिलहाल जिले में कोरोना संक्रमण का कोई मामला सामने नहीं आया है।
विज्ञापन

पिछले लंबे समय से नागरिक अस्पताल में कोरोना संक्रमण की जांच के लिए किट नहीं थी। सोमवार को ही नागरिक अस्पताल में किट आई। इसके बाद मंगलवार को सीएमओ ने जांच के निर्देश दिए थे। निर्देशों में कहा गया था कि जिन मरीजों में कोरोना संक्रमण के लक्षण दिखाई दें। उनकी ही जांच करनी है। जांच चिकित्सकों के लिखने के बाद ही की जानी सुनिश्चित की गई।
विज्ञापन

इसके अलावा जो लोग बिना चिकित्सक की राय के जांच करवाने आए। उनकी जांच नहीं करने के निर्देश दिए गए थे। मंगलवार को अस्पताल में कोरोना से संदिग्ध तीन ही मरीज सामने आए, जिसकी जांच करवाई गई। ऐसे में तीनों मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव मिली। अब स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल को 400 जांच किट उपलब्ध हुई थी। कोरोना संक्रमण को पूरी तरह से रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने फ्लू कॉर्नर पर अतिरिक्त स्टाफ की ड्यूटियां लगाई है। इसके अलावा नागरिक अस्पताल में ही मरीजों के लिए वेंटिलेटर और आइसोलेशन वार्ड की व्यवस्था की गई है।
बाक्स
जिला मुख्यालय स्थित नागरिक अस्पताल में पुरानी बिल्डिंग के निकट लैब के पास फ्लू कॉर्नर बनाया गया है। यह टेस्ट उन्हीं लोगों के किए जाएंगे, जिनमें कोरोना से संबंधित लक्षण दिखाई देते हैं। अगर कोई व्यक्ति सीधे तौर पर टेस्ट करवाने के लिए आएगा तो फिलहाल उसका टेस्ट नहीं किया जाएगा। इसे पहले उसे चिकित्सक को दिखाना होगा और उनकी अनुमति के बाद ही उसका टेस्ट किया जाएगा।
बाक्स
नागरिक अस्पताल में 1700 से ज्यादा की ओपीडी हुई। इनमें जुखाम व बुखार के मरीज ज्यादा रहे। बुखार से पीड़ित मरीजों की चिकित्सकों गहनता से जांच कर दवाई दे रहें है। संदिग्ध मरीजों की अब जांच भी शुरू कर दी है। इन मरीजों को कोरोना नियमों की जानकारी भी दी जा रही है।

वर्जन
अस्पताल में कोरोना जांच के लिए सोमवार को किट उपलब्ध हो गई थी। इसके बाद मंगलवार को संदिग्ध तीन मरीजों की जांच करवाई गई, जिनकी रिपोर्ट नकारात्मक मिली। फिलहाल जिले में कोरोना को कोई केस नहीं आया है। कोरोना से बचने के लिए अभी से सतर्कता बनाए रखने की जरूरत है। नागरिक अस्पताल में फ्लू कॉर्नर शुरू किया गया है।
-डॉ. सुमन कोहली, सिविल सर्जन, नागरिक अस्पताल जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed