{"_id":"5e90ac6a8ebc3e76840fc6db","slug":"corona-report-negative-26-peoples-releave-jind-jind-news-rtk5503295172","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिपोर्ट निगेटिव आने पर 26 लोगों को घर भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिपोर्ट निगेटिव आने पर 26 लोगों को घर भेजा
विज्ञापन
नशामुक्ति केंद्र में दाखिल लोगों की जांच करते स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी।
- फोटो : Jind
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। जिले में एक युवक को छोड़कर अन्य रिपोर्टों के निगेटिव आने से जिला प्रशासन के साथ-साथ लोगों ने भी राहत की सांस ली है। कोरोना पॉजिटिव की दूसरी रिपोर्ट शनिवार को आएगी। यदि उसकी रिपोर्ट निगेटिव आती है तो जिला काफी हद तक सुरक्षित हो जाएगा। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 21 लोगों के सैंपल लिए। इनमें से 20 लोग स्वास्थ्य विभाग द्वारा जाइट कॉलेज में बनाए गए क्वारंटीन होम में रखे गए, और एक चार अप्रैल को महाराष्ट्र से लौटा युवक शामिल है। अभी तक भेजे गए सैंपलों में एक को छोड़कर अन्य की रिपोर्ट निगेटिव आने से स्वास्थ्य विभाग राहत महसूस कर रहा है।
जानकारी के लिए सोमवार को निडानी निवासी एक युवक की पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद जिले के लोगों के माथे पर शिकन देखा जा रहा था। इसके बाद जिला प्रशासन ने सख्ती बढ़ाई और लोगों ने भी खुद को घरों में कैद कर लिया। पॉजिटिव मिले युवक के 16 परिजनों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। इसके बाद से भेजी जा रही रिपोर्टें अभी तक निगेटिव आई हैं। शनिवार को मिले पहले कोरोना पॉजिटिव युवक की दूसरी रिपोर्ट आनी है। यदि यह रिपोर्ट निगेटिव आई तो जिले के लोगों के लिए बड़ी राहत भरी बात होगी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जींद में जाइट कॉलेज और गंगापुत्रा आयुर्वेद अस्पताल को क्वारंटीन सेंटर के रूप में प्रयोग किया जा रहा है। गंगापुत्रा आयुर्वेद अस्पताल में जितने भी लोग रखे गए थे, उन सभी के सैंपल लिए जा चुके हैं। शुक्रवार को जाइट में रह रहे 20 लोगों के सैंपल लिए गए। वहीं गंगापुत्रा अस्पताल में रह रहे 26 लोगों को रिपोर्ट निगेटिव आने पर घर भेज दिया गया है। उन्हें घर में ही क्वारंटीन रहने के निर्देश दिए गए हैं। इनमें जलालपुर कलां निवासी उस व्यक्ति को भी घर भेज दिया गया है, जो जिले में सबसे पहले तब्लीगी जमात से लौटा था। उसकी पहली रिपोर्ट निगेटिव आई थी। अब दूसरी बार फिर उसका सैंपल भेजा गया है, जिसकी रिपोर्ट शनिवार को आएगी।
बॉक्स
कालवा में युवक को खांसी और जुकाम
गांव कालवा के रहने वाले 34 वर्षीय युवक का शुक्रवार को सैंपल लिया गया। वह चार अप्रैल को महाराष्ट्र से लौटा है। बताया जा रहा है कि युवक ट्रक ड्राइवर है। वह दिल्ली से महाराष्ट्र जाता है। वह 18 मार्च को दिल्ली से गया था। अब चार अप्रैल को लौटा है। उसे खांसी और जुकाम होने पर अस्पताल लाया गया। शनिवार को उसकी रिपोर्ट आएगी।
विज्ञापन
शुक्रवार को चार रिपोर्ट आई निगेटिव
शुक्रवार को फिर स्वास्थ्य विभाग को चार रिपोर्ट मिली। सभी निगेटिव आई हैं। इनमें दो निडानी निवासी हैं, जो पॉजिटिव युवक के संपर्क में आए थे। दो अन्य उन युवकों की रिपोर्ट भी निगेटिव आई है, जिनको खांसी और जुकाम की शिकायत थी। इन सभी की रिपोर्ट निगेटिव आने से स्वास्थ्य विभाग को काफी राहत मिली है।
कोरोना पॉजिटिव को किया रोहतक रेफर
सरकार के आदेश के अनुसार निडानी गांव निवासी कोरोना पॉजिटिव को स्वास्थ्य विभाग ने पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया है। पूरे प्रदेश में दस अस्पतालों को कोरोना पॉजिटिव मरीजों को रखने के निर्देश दिए गए हैं। जींद जिले के कोरोना पॉजिटिव को पीजीआई रोहतक भेज दिया गया है।
अब तक 67 लोगों के लिए सैंपल
एमएस डॉ. गोपाल गोयल ने बताया कि अब तक जिले में 67 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। इनमें से केवल एक रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उसका सैंपल दोबारा भेजा गया है। अब तक 40 निगेटिव रिपोर्ट आई हैं। 27 रिपोर्ट आनी बाकी है। स्वास्थ्य विभाग धीरे-धीरे सैंपल लेने की गति बढ़ा रहा है। उन्होंने बताया कि जिन लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आ रही है, उनको घर पर क्वारंटीन किया जा रहा है।