{"_id":"5edfcf968ebc3e431f7ff0bc","slug":"corona-positive-young-man-who-jumped-from-the-third-floor-of-the-civil-hospital-by-jumping-with-the-help-of-rope-jind-news-rtk5587282161","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागरिक अस्पताल की तीसरी मंजिल से रस्सी के सहारे कूदकर भागा कोरोना पॉजिटिव युवक, जुलाना से पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागरिक अस्पताल की तीसरी मंजिल से रस्सी के सहारे कूदकर भागा कोरोना पॉजिटिव युवक, जुलाना से पकड़ा
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे में कैद भागता हुआ कोरोना पॉजिटिव युवक, जिसे देर रात जुलाना से पकड़ लिया गया।
- फोटो : Jind
नागरिक अस्पताल की तीसरी मंजिल पर स्थित आइसोलेशन वार्ड में दाखिल कोरोना पॉजिटिव युवक अस्पताल की बिल्डिंग के पीछे रस्सी के सहारे कूदकर मंगलवार देर शाम को फरार हो गया। आइसोलेशन वार्ड में उस समय कोई भी स्वास्थ्य कर्मचारी मौजूद नहीं था। स्वास्थ्य विभाग तथा पुलिस कर्मचारियों ने अस्पताल की सीसीटीवी फुटेज खंगाली, जिसमें युवक भागता दिखाई दे रहा है। युवक पीपीई किट पहने हुए है। पुलिस व स्वास्थ्य विभाग के लोग उसकी तलाश कर रहे हैं। देर रात युवक को जुलाना से पकड़ लिया गया।
बता दें कि सोमवार को जिले में 14 लोग कोरोना संक्रमित मिले थे। इनमें से जुलाना के वार्ड नंबर 11 निवासी युवक जिला जेल में बंद था। उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही उसे नागरिक अस्पताल की तीसरी मंजिल पर स्थित आइसोलेशन वार्ड में रखा गया था। इसके अलावा इस वार्ड में एक अन्य युवक भी है, जो यूक्रेन से आया था। दोनों अलग-अलग कमरों में थे। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी जब शाम को लगभग सात बजे नागरिक अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में पहुंचे तो वहां उन्हें केवल एक ही युवक मिला। एक युवक के फरार होने की खबर पाकर अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। जब स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने जांच की तो पाया कि एक रस्सी तीसरी मंजिल पर बांधकर नीचे लटकाई हुई मिली। इससे साफ है कि युवक तीसरी मंजिल से रस्सी के सहारे नीचे उतरकर फरार हुआ है। नागरिक अस्पताल में फिलहाल मरम्मत का कार्य चला हुआ, जिस कारण कोरोना पॉजिटिव युवक को रस्सी मिल गई। कोरोना पॉजिटिव युवक पीपीई किट पहने हुए है। जेल से उसकी जमानत हो चुकी थी। देर रात युवक को स्वास्थ्य विभाग तथा पुलिस की टीम ने जुलाना से पकड़ लिया।
स्वास्थ्य विभाग की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
कोरोना पॉजिटिव का इस प्रकार अस्पताल की बिल्डिंग से फरार होना स्वास्थ्य विभाग की सुरक्षा व्यवस्था सवालिया निशान लगाता है। आइसोलेशन वार्डों के बाहर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों की तैनाती होती है। इसके अलावा पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई जाती है। इन सभी को चकमा देकर युवक फरार होने में कामयाब रहा था।
विज्ञापन
अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड से कोरोना पॉजिटिव युवक फरार हो गया। वह बिल्डिंग के पीछे खिड़कियों पर रस्सी बांधकर नीचे उतर गया। उसकी तलाश जारी है। युवक पीपीई किट पहने हुए था। देर रात युवक को जुलाना से पकड़ लिया गया।
डॉ. मनजीत, सिविल सर्जन, जींद।
फोटो कैप्शन
09जेएनडी 27: नागरिक अस्पताल में जांच करने पहुंची पुलिस।
09जेएनडी 28: सीसीटीवी कैमरे में कैद भागता हुआ कोरोना पॉजिटिव।