{"_id":"5edbdb128ebc3e85b54f885a","slug":"corona-positive-women-survey-health-jind-jind-news-rtk558285427","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमित महिला के संपर्क खंगालने में स्वास्थ्य विभाग को बहाना पड़ रहा पसीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमित महिला के संपर्क खंगालने में स्वास्थ्य विभाग को बहाना पड़ रहा पसीना
विज्ञापन
शहर में सर्वे कर लोगों के स्वास्थ्य की जानकारी लेते स्वास्थ्य विभाग की टीम।
- फोटो : Jind
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव आई इंदिरा बाजार निवासी महिला के संपर्क खंगालने के लिए स्वास्थ्य विभाग को पसीना बहाना पड़ रहा है। दरअसल महिला कई लोगों के संपर्क में आई है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग को अंदेशा है कि कहीं कोरोना का संक्रमण अधिक नहीं फैल जाए। इसके चलते टीमों को काम पर लगा दिया गया है।
शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उन लोगों के सैंपल लिए। इसके तहत एक निजी अस्पताल के चिकित्सक व उसके स्टाफ के सैंपल भी लिए गए हैं। यहां महिला ने गले की जांच करवाई थी। इस दौरान महिला का कार्ड बनाने वाले से लेकर रक्तचाप जांच करने वाले स्टाफ सहित चार लोगों को चिह्नित किया गया है। वहीं दूसरी ओर महिला एक निजी अस्पताल में एक्सरे करवाया था। हालांकि यहां एक ही व्यक्ति संपर्क में आया है, लेकिन एहतियात के तौर पर स्वास्थ्य विभाग इसकी जांच कर रहा है। गौरतलब है कि महिला दिल्ली से आई थी और गले में खरास के चलते उसने दो जून को जांच करवाई थी। इस पर शुक्रवार को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई।
एक्सरे सेंटर पर नजर
स्वास्थ्य विभाग की नजर अब उस एक्सरे सेंटर पर है, जहां महिला ने एक्सरे करवाया था। यहां का रिकार्ड अस्पताल से मांगा गया है। इसके आधार पर उन लोगों के भी सैंपल लिए जाएंगे, जिन्होंने महिला के बाद एक्सरे करवाया है।
विज्ञापन
वर्जन
महिला कई लोगों के संपर्क में आई है। जो जानकारी मिल रही है, उसके आधार पर जांच की जा रही है। एक चिकित्स व उसके स्टाफ के सैंपल लिए गए हैं। एक्सरे सेंटर से भी सैंपल लिए हैं। हालांकि एक्सरे सेंटर पर हर तीन-चार एक्सरे के बाद दवा का छिड़काव किया जाता है, लेकिन फिर भी ऐसे लोगों को पता लगाया जा रहा है।
डॉ. गोपाल गोयल, एमएस, नागरिक अस्पताल जींद।