फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   corona positive, video viral, investigation, jind

जानबूझकर कोरोना पॉजिटिव का वीडियो किया गया वायरल : डीसी

Fri, 10 Apr 2020 11:00 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
corona positive, video viral, investigation, jind
जींद। वीरवार को कोरोना पॉजिटिव का अपने वार्ड में इधर-उधर घूमने का जो वीडियो वायरल हुआ है, उसकी जिला प्रशासन जांच करेगा। इसमें जो भी आरोपी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिक जांच के अनुसार यह वीडियो जानबूझकर बनाया गया है। किसी बाहरी व्यक्ति ने इसको वायरल किया है।
विज्ञापन

एमएस डॉ. गोपाल गोयल ने कहा कि जिस कमरे में मरीज को रखा गया था, उसके बाहर स्टाफ नर्स के अलावा अन्य कर्मचारियों का पहरा था। कमरे के अंदर स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना पॉजिटिव से दूर रहने के दिशा-निर्देश लिखकर चस्पा किए गए थे। यह सभी दिशा-निर्देश फाड़े गए हैं। किसी ने जानबूझकर यह वीडियो बनाया है। स्वास्थ्य विभाग की खामी तो तब मानी जाती जब बाहर स्टाफ का कोई व्यक्ति मौजूद नहीं होता। यदि कोई व्यक्ति अपने कमरे में तोड़फोड़ या अन्य गतिविधि करता है तो उसमें स्वास्थ्य विभाग क्या कर सकता है। सिविल सर्जन डॉ. जयभगवान ने डीसी को पूरे मामले से अवगत करवा दिया है। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग कोरोना से निपटने में लगा हुआ है। इस मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन

सभी की करवाई गई है काउंसिलिंग
डीसी डॉ. आदित्य दहिया ने कहा कि पूरे मामले की जांच करवाई जाएगी। यह पूरी तरह से शरारतपूर्ण कार्रवाई की गई है। अस्पताल में दाखिल सभी लोगों की काउंसिलिंग करवाई गई है। कोरोना पॉजिटिव से दूर रहने के बारे में दिशा-निर्देश दिए गए हैं। यदि जांच में किसी बाहरी व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि जिसकी भी रिपोर्ट पॉजिटिव आएगी, उसे तुरंत रोहतक पीजीआई भेजा जाएगा। जब तक उसे रोहतक भेजने का इंतजाम नहीं होता, तब तक उसे अलग कमरे में अकेला रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed