फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   corona, lock down, womens police, help people, jind

कोरोना को हराने के लिए थानों से लेकर चौक चौराहों पर महिला पुलिस दे रही सख्त पहरा

Sat, 28 Mar 2020 10:00 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
corona, lock down, womens police, help people, jind
अग्रवाल धर्मशाला के सामने बाइक सवार से पूछताछ करती हुई महिला पुलिसकर्मी। - फोटो : Jind
जींद। कोराना वायरस से फैली महामारी को रोकने के लिए जिले की महिला पुलिसकर्मी अपनी और परिवार की चिंता नहीं करते हुए देश की सुरक्षा के लिए थानों से लेकर चौक चौराहों पर आमजन को जागरूक करने का काम कर ही हैं। देश में हुए लॉकडाउन के बाद लगातार बिना छुट्टी लिए और परिवार से दूर रहकर लोगों को घरों में रहने के लिए जागरूक कर रही हैं तो वहीं लोगों को चौक चौराहों पर मजबूरी में आने वालों को मास्क वितरित कर ही हैं। वहीं लोगों के हाथ धुलवाकर सुरक्षित घरों में रहने के लिए अपील कर रही हैं।
विज्ञापन

अपनों से ज्यादा देश सुरक्षा की चिंता
आज देश में कोरोना का कहर है। इससे आमजन को बचाने के लिए आज उनके कंधों पर भार आया है। वह खुद की व परिवार की चिंता करने की बजाए देश को इस संकट से निकालने के लिए लगातार ड्यूटी दे रही हैं। इसके संक्रमण को फैलने से रोकना ही उनका लक्ष्य है। जब तक देश इस संकट से नहीं निकलता वह परिवार से दूर रहकर देश सेवा के लिए तत्पर है।
विज्ञापन

मोनिका जांगड़ा।
देश को संकट से निकालना मेरा फर्ज
आज पूरे देश पर कोरोना वायरस का संकट है। इससे देश को बचाना ही आज के समय में सबसे बड़ी देश सेवा है। वह देश सेवा करने के इस अवसर को नहीं खोना चाहती। उनकी लोगों से अपील है कि जब तक कोई आपातकालीन स्थिति परिवार पर नहीं आए तब तक लोगों को घरों में ही रहना चाहिए। आमजन पुलिस का सहयोग करके भी देश सेवा में भागीदार बन सकता है। आज पुलिसकर्मी अपने परिवार की चिंता नहीं बल्कि देश की चिंता कर कोरोना को भगाने में आगे आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसआई मोनिका देवी।
संकट की घड़ी में जनसेवा सबसे जरूरी
कोरोना के कहर से देश को बचाना ही देश को आजादी दिलाने के बराबर का काम है। अगर यह महामारी समय रहते नहीं रुकी तो देश के विकास की गति रुक जाएगी। देश में महामारी के चलते लाखों लोगों के परिवार उजड़ सकते हैं। इस बात को समझकर वह इस समय परिवार से दूर रहकर अपने कर्तव्य पर अडिग है। इस समय प्रदेश में पुलिस के हाथों में आम लोगों को जागरूक करने तथा घरों में रखने की जिम्मेदारी है। इसमें लोगों को पुलिस का सहयोग करना सबसे अहम हैं।
- एएसआई अनीता देवी।
आमजन भी करें पुलिस का सहयोग
इस संकट की घड़ी में उनको परिवार व खुद की चिंता नहीं बल्कि अपनी जिम्मेदारी को निभाने के लिए जुनून है। इसमें आमजन के सहयोग की ज्यादा जरूरत है। वह जनता को जागरूक कर रही है, ताकि लोग इस वायरस को देश से भगाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सके।
- ललिता देवी सिपाही।
घरों से बाहर आने वालों को रोकने का कर रही काम
लोगों को घरों के अंदर रहकर ही अपनी जरूरतों को पूरा करने व देश सेवा में भागीदार बनने के लिए जागरूक किया जा रहा है। शहर के हर चौक चौराहे पर घरों से बाहर आने वालों को जागरूक किया जा रहा है। आज के समय उनकी जिम्मेदारी देश बचाने की है। वह हर व्यक्ति को इसके लिए जागरूक करने का काम कर रही है।

- लक्ष्मी देवी सिपाही।
पुलिस के साथ हर व्यक्ति को समझनी होगी जिम्मेदारी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को कोरोना से मुक्त कराने के लिए लॉकडाउन की घोषणा की है। इसमें हर व्यक्ति को देश के जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाकर आगे आना होगा और घरों में खुद रहकर दूसरों को भी रहने के लिए प्रेरित करना होगा। वह खुद भी आमजन को इसके लिए जागरूक कर रही हैं। इस संकट की घड़ी में वह अपने परिवार से दूर रहकर लॉकडाउन को पूरी तरह कारगर बनाने के लिए काम कर रही है।
- पूनम देवी सिपाही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed