फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Corona infection: Jind joins Red Zone, markets will be able to open from today till 6 pm

कोरोना संक्रमण : रेड जोन में शामिल हुआ जींद, आज से शाम छह बजे तक खुल सकेंगे बाजार

Wed, 12 Jan 2022 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Corona infection: Jind joins Red Zone, markets will be able to open from today till 6 pm
जींद। जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में सरकार ने जींद जिले को रेड जोन में शामिल कर सख्त नियम लागू करने के आदेश दिए हैं। आज यानी बुधवार से 19 जनवरी तक सुबह पांच बजे से शाम छह बजे तक ही बाजार खोलने की अनुमति है। नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई के लिए प्रशासन द्वारा विशेष अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।
विज्ञापन

डीसी नरेश नरवाल ने बताया कि महामारी अलर्ट-सुरक्षित हरियाणा के तहत लॉकडाउन 19 जनवरी तक बढ़ा दिया गया है। इसके अनुसार सिनेमा हॉल, थियेटर, मल्टीपलेक्स बंद रहेंगे। सभी खेल स्टेडियम, स्वीमिंग पूल बंद रहेंगे, केवल राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षण के संबंध में खिलाड़ियों को अनुमति मिलेगी। किसी बाहरी व्यक्ति या दर्शक को स्टेडियम में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। मनोरंजन पार्क और व्यावसायिक प्रदर्शनियों पर भी प्रतिबंध है। सभी सरकारी व निजी कार्यालय को 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खोलने की अनुमति रहेगी। बार व रेस्टोरेंट भी 50 प्रतिशत बैठने की क्षमता के साथ खुलेंगे। दूध व दवा की दुकान को छोड़कर सभी बाजार शाम छह बजे तक खोली जा सकेंगी। इसके लिए सभी एसडीएम को अपने-अपने क्षेत्रों में नियम लागू करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। वहीं जनसभा, रैली, धरना प्रदर्शन पर भी रोक लगाई गई है। जिला में रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक आवागमन पर प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed