फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Corona infection is not taking the name of stopping, two cases on the third day

रूकने का नाम नहीं ले रहा कोरोना संक्रमण, लगातार तीसरे दिन दो मामले

Fri, 31 Dec 2021 10:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 10:12 PM IST
विज्ञापन
Corona infection is not taking the name of stopping, two cases on the third day
लोगों को घर-घर जाकर जागरूक करते स्वास्थ्य कर्मचारी। - फोटो : Jind
जिले में अब फिर से कोरोना संक्रमण के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। प्रतिदिन मामले बढ़ते जा रहे हैं। शुक्रवार को एक बुजुर्ग महिला तथा एक युवक की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इससे पहले बुधवार को एक तथा वीरवार को पांच मामले सामने आए थे। तीन दिन में जिले में एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है। वहीं स्वास्थ्य विभाग प्रतिदिन लोगों के सैंपल लेकर कोरोना की लगातार जांच कर रहा है।
विज्ञापन

पूरे देश में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के मामले बढ़ रहे हैं। जिले में हालांकि अभी तक कोई ओमिक्रॉन का मामला सामने नहीं आया है लेकिन सबसे बड़ी बात यह है कि अभी तक कोरोना के इस नए वैरिएंट की जींद में जांच भी नहीं हुई है। कोरोना नोडल अधिकारी डॉ. पालेराम कटारिया ने बताया कि शुक्रवार को ओम नगर निवासी एक बुजुर्ग महिला तथा एक युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। दोनों की कहीं ट्रेवल हिस्ट्री भी नहीं है लेकिन इस प्रकार बिना बाहर जाने वाले लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आना किसी बड़े खतरे से कम नहीं है। अब तक जिले के 21218 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 20674 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि 536 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। जिले में इस समय आठ एक्टिव केस हैं। इनमें से अभी तक एक भी कोरोना मरीज को अस्पताल में दाखिल नहीं करवाया गया है। सभी को घर पर क्वारंटीन करके इलाज दिया जा रहा है।
विज्ञापन

तीसरी लहर से बचने के लिए सावधानी जरूरी
आरटीपीसीआर लैब इंचार्ज एवं डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. जेके मान ने कहा कि जिले के लोगों को यदि कोरोना की तीसरी लहर से बचना है तो बहुत सावधानी बरतने की जरूरत होगी। सभी को घर से बाहर निकलते ही मास्क लगाना चाहिए। भीड़ से बचना चाहिए तथा जिले के कहीं बाहर की यात्रा करने से भी बचना होगा। इसके अलावा सभी को वैक्सीन लगवानी भी जरूरी है। डॉ. मान ने कहा कि मास्क तथा वैक्सीन ही कोरोना की तीसरी लहर से बचा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार काम कर रही है। शुक्रवार को 985 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं। यदि किसी व्यक्ति को बुखार, खांसी व जुकाम हो तो वह तुरंत अस्पताल में आकर अपनी जांच करवाए। इसके अलावा परिवार के अन्य लोगों को इस प्रकार के लक्षणों वाले सदस्य को अलग कमरे में रखना चाहिए। सभी को मास्क लगाना चाहिए तथा वैक्सीन लगवानी चाहिए।
-डॉ. जेएस पूनिया, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed