फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Corona again gained momentum, 448 people reported, 29 new infection cases came

कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार, 448 लोगों की मिली रिपोर्ट, 29 नए संक्रमण के मामले आए

Thu, 28 Jul 2022 12:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Corona again gained momentum, 448 people reported, 29 new infection cases came
कोरोना जांच के लिए लोगों के सैंपल लेती स्वास्थ्य विभाग की टीम का फाइल फोटो। संवाद। - फोटो : Jind
जींद। कोरोना संक्रमण ने एक बार फिर से रफ्तार पकड़ ली है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग को मिली 448 रिपोर्ट में 29 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इसके साथ ही कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 74 हो गई है। 12 मरीज कोरोना को मात देकर ठीक भी हुए । स्वास्थ्य विभाग को अभी भी 754 रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग द्वारा अबतक 497148 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं, जिनमें से 24738 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, जबकि 551 लोगों की मौत हुई है। 24113 लोग कोरोना संक्रमण को मात देकर ठीक भी हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने आमजन से आह्वान किया है कि वह कोरोना के प्रति सतर्क रहें। पिछले एक सप्ताह में विभाग को 97 कोरोना संक्रमण के मामले मिले हैं। वीरवार को भी 12 मरीज कोरोना को मात देकर ठीक हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार आमजन से आह्वान कर रहा है कि कोरोना नियमों की पालना करें लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। लोगों की लापरवाही से कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

जानें...किस दिन कोरोना संक्रमण के कितने केस मिले
पिछले एक सप्ताह में कोरोना संक्रमण के 97 मामले सामने आए हैं। 21 जुलाई को दस, 22 जुलाई को 12, 23 जुलाई को 11, 24 जुलाई को 16, 25 जुलाई को 7, 26 जुलाई को 12 तथा 27 जुलाई को 29 संक्रमण के मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर व्यक्ति कोरोना महामारी के प्रति जागरूक और सतर्क रहे। कोरोना की बीमारी कम हुई है पूरी तरह से खत्म नहीं हुई है। इसलिए लगातार सावधानी बरतने की जरूरत है।
डॉ. मंजू कादियान, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed