फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Controversial statement of Congress MP, said- Country is run by men, hence Bansi Lal's legacy is not of Kiran

Haryana: कांग्रेस सांसद का विवादित बयान, बोले- देश पुरुष चलाता है, इसलिए बंसी लाल की विरासत किरण चौधरी की नहीं

Fri, 21 Jun 2024 11:47 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, उचाना, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, उचाना, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 21 Jun 2024 11:47 PM IST
सार

उचाना के कार्यक्रम में जेपी ने महिलाओं को लेकर विवादित बयान दिया है। साथ ही ये भी कहा कि भाजपा से कांग्रेस में आए कुछ लोग रात में भाजपा का झंडा उठाए मिलते हैं। 

विज्ञापन
Controversial statement of Congress MP, said- Country is run by men, hence Bansi Lal's legacy is not of Kiran
कार्यकर्ता बैठक में पहुंचने के बाद लोगों का अभिवादन स्वीकार करते सांसद जयप्रकाश। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिसार लोकसभा से कांग्रेस सांसद जय प्रकाश (जेपी) ने भाजपा की ओर से किरण चौधरी को बंसी लाल की वारिस बताए जाने पर शुक्रवार को विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि हमारा देश पुरुष चलाता है। जब उनके बेटे चौधरी रणबीर सिंह जी और पोता अनिरुद्ध चौधरी हैं तो बंसी लाल की विरासत रणबीर महेंद्र और फिर उनके बेटे की है। जेपी ने महिलाओं को लेकर यह विवादित बयान उचाना की एक धर्मशाला में आयोजित धन्यवाद कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दिया।

विज्ञापन


जेपी ने कहा कि जिन नेताओं ने विश्वासघात किया है यदि वे पहले ही पार्टी छोड़कर चले जाते तो कांग्रेस ज्यादा सीटें जीत सकती थी। कांग्रेस में रहते हुए कुछ लोगों ने उनको हराने की कोशिश की, लेकिन जनता के समर्थन के कारण वह सफल नहीं हो सके।
विज्ञापन


उन्होंने किसी का नाम लिए बिना कहा कि कुछ लोग भाजपा छोड़कर कांग्रेस में आए हैं और रात में भाजपा का झंडा उठाए मिलते हैं। उन्होंने कहा कि नीट से लेकर ग्रुप डी की परीक्षाओं में ही गड़बड़ी नहीं है, बल्कि भाजपा में भी पूरी तरह से गड़बड़ है। जयप्रकाश ने लोगों से कहा कि किसी बिचौलिए की जरूरत नहीं है। थाम म्हारे हो और मैं थारा हूं, इसलिए कोई भी बात हो तो मुझसे सीधी बात कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed