फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Consumers are not showing interest in paying taxe

Jind News: जिले में 15 करोड़ का प्रोपर्टी टैक्स बकाया, 30 जून तक ब्याज माफी की घोषणा

Thu, 21 May 2026 11:52 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Consumers are not showing interest in paying taxe
21जेएनडी33: नगर परिषद कार्यालय में खाली पड़ी प्रोपर्टी टैक्स की ​खिड़की। संवाद
जींद। नगर परिषद क्षेत्र में प्रोपर्टी टैक्स का बकाया लगातार बढ़ता जा रहा है। जिले में करीब 15 करोड़ रुपये का प्रोपर्टी टैक्स अभी तक बकाया है। बकाया वसूली बढ़ाने के लिए नगर परिषद ने 30 जून तक टैक्स जमा करवाने वालों को ब्याज में पूरी छूट देने की घोषणा की है। इसके बावजूद वीरवार को एक भी उपभोक्ता टैक्स जमा करवाने के लिए कार्यालय नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

नगर परिषद के रिकॉर्ड के अनुसार शहर में करीब 80 हजार प्रोपर्टी आईडी बनाई गई हैं। इनमें लगभग 40 हजार हाउस होल्ड और 25 हजार कमर्शियल साइट शामिल हैं। इसके अलावा करीब 15 हजार प्रॉपर्टियों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

परिषद अधिकारियों का कहना है कि इन प्रॉपर्टियों का सर्वे कर रिकॉर्ड अपडेट किया जा रहा है ताकि टैक्स दायरे में लाया जा सके। नगर परिषद अधिकारियों के अनुसार बकाया राशि 15 करोड़ रुपये है। परिषद अब विशेष अभियान चलाकर लोगों को टैक्स जमा करवाने के लिए जागरूक करेगी। शहर में सार्वजनिक स्थानों पर प्रचार के साथ-साथ डिफॉल्टरों को नोटिस भी भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पभोक्ताओं को ब्याज में शत-प्रतिशत छूट मिलेगी
30 जून तक प्रोपर्टी टैक्स जमा करवाने पर उपभोक्ताओं को ब्याज में शत-प्रतिशत छूट मिलेगी। इससे हजारों लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। परिषद का मानना है कि लोग इस अवसर का लाभ उठाकर अपना पुराना बकाया साफ कर सकते हैं।

वर्जन
शहरवासियों से अपील की है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार न करें और समय रहते टैक्स जमा करवाएं। इससे परिषद को विकास कार्यों के लिए राजस्व मिलेगा और शहर में सफाई, सड़क व अन्य सुविधाओं को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। जमा होने वाली इस राशि से शहर के विकास कार्यों को बढ़ावा मिलेगा। -ऋषिकेश चौधरी ईओ नगर परिषद जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article