फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Consumers are increasing, ration is decreasing

Jind News: बढ़ रहे उपभोक्ता, घट रहा राशन

Wed, 01 Nov 2023 10:24 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 01 Nov 2023 10:24 PM IST
विज्ञापन
Consumers are increasing, ration is decreasing
01जेएनडी01: राशन को लेकर एलोकेशन की जांच करते हुए अधिकारी। संवाद।
जींद। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की तरफ से मिलने वाले राशन को लेकर इस बार उपभोक्ताओं को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। जिले में लगातार उपभोक्ताओं की संख्या बढ़ रही है। जिसके चलते फरवरी से अब तक 66 हजार बीपीएल राशन कार्ड बढ़े हैं। पिछले तीन महीने से उपभोक्ताओं के राशन में लगातार कटौती चल रही है। इसको लेकर उपभोक्ता व डिपोधारकों को भी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की तरफ से मिलने वाले राशन को लेकर नवंबर माह में उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। हालांकि इस बार गेहूं में दस प्रतिशत कटौती हुई तो वहीं बाजरे में 23 प्रतिशत कटौती की गई है। एफसीआई की तरफ से खाद्य एवं आपूर्ति विभाग को यह राशन जारी किया जाता है। जिसको लेकर विभाग के अधिकारियों ने भी एफसीआई तथा मुख्यालय को कई बार पत्र भी लिखा है, लेकिन कटौती को लेकर कोई कार्रवाई नहीं हुई। हालांकि राशन में कटौती के कारण सभी उपभोक्ताओं को राशन नहीं मिलेगा। इसके बावजूद पहले भी कई डिपो पर उपभोक्ता व डिपो संचालकों के मध्य विवाद हुआ है। जिसके चलते इसकी शिकायत जिला मुख्यालय तक पहुंच जाती है, लेकिन उपभोक्ताओं को जब तक राशन उपलब्ध नहीं होता वह संतुष्ट नहीं होते। विभाग के अधिकारियों द्वारा आगामी माह में राशन दिए जाने का केवल आश्वासन ही मिलता है, लेकिन पिछले तीन माह से लगातार चल रही कटौती का कोई समाधान नहीं हो रहा। इसका मुख्य कारण एफसीआई द्वारा पिछले लंबे समय से चल रही एलोकेशन को उठाने का है, जबकि फरवरी के बाद लगातार राशन कार्ड व यूनिटों में बढ़ोत्तरी हो रही है।
विज्ञापन


बाक्स

इस बार 20454 क्विंटल गेहूं तो 13849 क्विंटल आया बाजारा
इस बार नवंबर में सर्दी के मौसम को देखते हुए विभाग ने उपभोक्ताओं को राशन में बाजरा वितरण का भी फैसला लिया है। जिसके चलते इस बार 20454 क्विंटल गेहूं तो 13849 क्विंटल बाजारा वितरित किया जाएगा। इसमें बाजरा जरूरत से 23 प्रतिशत तो गेहूं 10 प्रतिशत कम आया है। जिसके चलते नवंबर माह में सभी उपभोक्ताओं को राशन नहीं मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाक्स

जो उपभोक्ता राशन से वंचित रहेगा, उसको अगले माह दिया जाएगा राशन

इस बार गेहूं व बाजरे में कटौती होने के कारण जिले में उपभोक्ताओं की संख्या के अनुसार राशन नहीं मिला है। जिसके चलते कुछ उपभोक्ताओं को इस बार राशन लेने से वंचित रहना पड़ेगा। वंचित उपभोक्ताओं को उनके हक का राशन आगामी माह में जारी करवा दिया जाएगा। कटौती को लेकर मुख्यालय को भी पत्र लिखा जाएगा।

--निशांत राठी जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी जींद।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed