फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Construction workers burned effigies of the Chief Minister and the Labour Minister.

Jind News: निर्माण मजदूरों ने फूंके मुख्यमंत्री और श्रम मंत्री के पुतले

Sat, 13 Jun 2026 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 13 Jun 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Construction workers burned effigies of the Chief Minister and the Labour Minister.
13जेएनडी17: सरकार का पुतला जलाते हुए निर्माण मजदूर। स्रोत: मजदूर
जींद। निर्माण कल्याण बोर्ड के ऑनलाइन पोर्टल को शुरू करने और लंबित कल्याणकारी योजनाओं की राशि जारी करने की मांग को लेकर शनिवार को गांव दालमवाला में निर्माण मजदूरों ने प्रदर्शन किया। सरकार की कथित मजदूर विरोधी नीतियों से नाराज श्रमिकों ने श्रम मंत्री अनिल विज और मुख्यमंत्री नायब सैनी का पुतला फूंककर रोष जताया।
विज्ञापन

प्रदर्शन का नेतृत्व भवन निर्माण कामगार यूनियन हरियाणा के जिला सचिव संदीप जाजवान और सह सचिव पवन कुमार ने किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि निर्माण कल्याण बोर्ड का ऑनलाइन पोर्टल लंबे समय से बंद पड़ा है। इसके कारण हजारों मजदूरों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन




जिला सचिव संदीप जाजवान ने कहा कि मजदूरों की डिलीवरी सहायता, कन्यादान योजना, बच्चों के वजीफे और मृत्यु सहायता जैसी कई महत्वपूर्ण योजनाओं की राशि महीनों से लंबित है। उन्होंने कहा कि मजदूर लगातार विभागीय कार्यालयों के चक्कर लगाने को मजबूर हैं, लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा। इससे श्रमिकों में सरकार के प्रति भारी नाराजगी है। यूनियन नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि मजदूरों की मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मजदूर अपने अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखेंगे और किसी भी कीमत पर पीछे नहीं हटेंगे। आंदोलन के अगले चरण की घोषणा करते हुए यूनियन ने 19 जून को जींद स्थित लघु सचिवालय पर ब्लॉक स्तरीय मजदूर पंचायत आयोजित करने का ऐलान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed