फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Construction workers and artisans are being mobilized by holding street meetings

नुक्कड़ सभा कर निर्माण मजदूर और कारीगरों को किया जा रहा लामबंद

Sun, 28 Nov 2021 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Construction workers and artisans are being mobilized by holding street meetings
राष्ट्रव्यापी हड़ताल में शामिल होने के लिए आह्वान करते भवन निर्माण मजदूर व कारिगर। - फोटो : Jind
जींद। सीटू से संबंधित भवन निर्माण कामगार यूनियन हरियाणा ने बराह खुर्द, मनोहरपुर, मांडो खेड़ी, सिवाहा व सिंधवी खेड़ा में नुक्कड़ सभा कर मजदूर व कारीगरों की मांगों एवं समस्याओं पर चर्चा की। साथ ही निर्माण मजदूर फेडरेशन के राष्ट्रीय आह्वान पर दो व तीन दिसंबर को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने के लिए रणनीति बनाई गई।
विज्ञापन

ब्लॉक सचिव संदीप जाजवान ने कहा कि दो व तीन दिसंबर की देशव्यापी हड़ताल होगी और हड़ताल के दौरान जिला मुख्यालय पर महापड़ाव डाला जाएगा। इसके लिए यूनियन के कार्यकर्ता गांव-गांव जा रहे हैं और निर्माण मजदूर व कारीगरों को लामबंद किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश की भाजपा सरकार निर्माण मजदूरों के हक पर लगातार हमले कर रही है। एक तरफ उनको लाभ से वंचित किया जा रहा है, दूसरी तरफ कमर तोड़ महंगाई ने निर्माण मजदूर व कारीगरों का जीना दूभर कर दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने मजदूरों के हक के लिए बने 44 श्रम कानूनों को खत्म कर चार लेबर कोड में बदल दिया है। इनसे मजदूरों को पूंजीपतियों का गुलाम बनाने का रास्ता खोल दिया है। इसलिए भवन निर्माण कामगार यूनियन जिला कमेटी ने फैसला किया है कि दो व तीन दिसंबर की हड़ताल में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया जाएगा। इस अवसर पर बारूराम, शिल्क राम, जयभगवान, राजेश, पवन, बलराज, विनोद व रमेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed