फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Congressmen will gather on 13th for door-to-door Congress, Har Ghar Congress program.

Jind News: घर-घर कांग्रेस, हर घर कांग्रेस कार्यक्रम को लेकर 13 को जुटेंगे कांग्रेसी

Sat, 13 Jan 2024 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 13 Jan 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
Congressmen will gather on 13th for door-to-door Congress, Har Ghar Congress program.
12जेएनडी02: कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते हुए महावीर कंप्यूटर। संवाद
जींद। युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव महावीर कंप्यूटर ने कहा कि 15 जनवरी को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा घर-घर कांग्रेस, हर घर कांग्रेस के कार्यक्रम का आगाज करेंगे। इसको लेकर 13 जनवरी को पूर्व विधायक आनंद सिंह डांगी पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में कार्यकर्ताओं को ड्यूटी सौंपेंगे और बैठक लेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कई कल्याणकारी योजनाएं, हरियाणा प्रदेश को हर क्षेत्र में नंबर एक बनाने का कार्य किया था। किसान, मजदूर, कर्मचारी, व्यापारी वर्ग को नई-नई राहत देकर उनको लाभ पहुंचाने का कार्य किया था। प्रदेश में नई-नई योजनाएं जैसे बिजली के कारखाने तथा शिक्षा क्षेत्र में कई कॉलेज व विश्वविद्यालय बनाने का कार्य किया था। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश की जनता वर्तमान सरकार की जनविरोधी नीतियों से दुखी है। भाजपा के लगभग नौ साल के शासनकाल में प्रदेश के हित में कोई सौगात नहीं मिली। आज सभी वर्गों में मुख्यमंत्री की कार्यप्रणाली से दुखी होकर हाहाकार मची हुई है। युवा वर्ग भी सरकारी नौकरियां न मिलने के कारण दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं और बेरोजगारी चरम सीमा पर है। प्रत्येक वर्ग अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का हर घर कांग्रेस का अभियान लेकर कार्यकर्ता घर-घर दस्तक देगें। यह अभियान पूरे प्रदेश में चलेगा और जो कांग्रेस की नीतियां हैं उनका प्रचार-प्रसार करेगा। इस अवसर पर सुरेंद्र कुमार, राजेश कुमार, सुशील घोघडिया, रामबिलास मित्तल, रामनिवास, सुनील कुमार, सागर, प्रदीप, संदीप, विनोद, रिषिपाल मौजूद थे।

12जेएनडी02: कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते हुए महावीर कंप्यूटर। संवाद

12जेएनडी02: कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते हुए महावीर कंप्यूटर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed