फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Congress, which called Lord Ram imaginary, is no longer acceptable to the country: Saini

भगवान राम को काल्पनिक बताने वाली कांग्रेस अब देश को स्वीकार नही : सैनी

Tue, 23 Jan 2024 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 23 Jan 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
Congress, which called Lord Ram imaginary, is no longer acceptable to the country: Saini
जींद। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नायब सैनी ने कहा कि कांग्रेस राम मंदिर को लेकर सदा राजनीति करती आई है। अयोध्या में राम मंदिर ना बन सके इसके लिए कांग्रेस ने बड़े-बड़े वकील खड़े किए। भगवान राम को काल्पनिक बताने वाली भी कांग्रेस है। भगवान राम 140 करोड़ लोगों की आस्था का केंद्र है और दुर्भाग्य की बात है कि कांग्रेस आस्था के साथ भी राजनीति कर रही है। नायब सैनी पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि एक मंच पर जो एकसाथ नहीं बैठ सकते वह कांग्रेस के नेता प्रदेश को एकजुट कैसे रख सकते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस दो धड़ों में बंटी हुई पार्टी है। जब-जब भी कांग्रेस की सरकार आती है तेजी से भ्रष्टाचार बढ़ता है। कांग्रेस कुर्सी के लिए झूठ बोल कर जनता को भ्रमित करने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को आम जनता के हितों से कोई सरोकार नहीं है। चुनाव 2024 पर पूछे गए सवाल पर सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भगवान श्रीराम के जीवन से प्रेरित होकर देश की सेवा कर रहे हैं। देश और प्रदेश की जनता प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को पसंद करती है। 500 वर्षों के बाद भारत की जनता का सपना पूरा हुआ है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अयोध्या में भव्य और दिव्य मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हुई है। जम्मू-कश्मीर से धारा 370 मोदी सरकार ने खत्म की है। हमारे लिए गौरव की बात है कि भगवान राम के जीवन से प्रेरणा लेकर प्रधानमंत्री मोदी देश को विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ा रहे हैं। देश की जनता भारत को विकसित राष्ट्र के रुप में देखना चाहती है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में जनता नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहरलाल योजनाबद्ध तरीके से हरियाणा का विकास कर रहे हैं। प्रदेश की जनता भाजपा सरकार की नीतियों से प्रभावित है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए नायब सैनी ने कहा कि कांग्रेस ने 55 साल शासन किया, झूठी घोषणाओं के जरिए मतदाताओं को ठगा है। कांग्रेस ने किसानों का कभी हित नहीं सोचा। फसल खराब होने पर कांग्रेस सरकार में दो रुपये से पांच रुपये के चेक मिलते थे। केंद्र की मोदी व प्रदेश की मनोहर सरकार किसान हितैषी सरकार है। मोदी-मनोहर सरकार ने किसानों के हितों के लिए अनेकों योजनाएं बनाई जिससे किसान समृद्ध हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed