{"_id":"660ef55f88c16d3a170906e4","slug":"congress-top-leadership-is-afraid-of-contesting-elections-dushyant-jind-news-c-199-1-jnd1001-115273-2024-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव लड़ने से डर रहा कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व : दुष्यंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव लड़ने से डर रहा कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व : दुष्यंत
Fri, 05 Apr 2024 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 05 Apr 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
उचाना। पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व चुनाव लड़ने से डर रहा है। जिस तरह के बयान लीडरों के आ रहे हैं उनके मन में और किसी का डर नहीं अगर डर है तो सिर्फ जननायक जनता पार्टी का है। कांग्रेस को खुद पर विश्वास नहीं है, आने वाले चुनाव बता देंगे कि कांग्रेस की क्या हालात हैं। वे वीरवार को सुदकैन कलां गांव में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
सरसों की खरीद में पोर्टल सिस्टम से हो रही किसानों को परेशानी पर दुष्यंत चौटाला ने कहा कि चार साल उनका यही प्रयास रहा है फसलों को किस प्रकार से खरीदा जाए। जब सत्ता का हिस्से थे तो किसानों को किसी तरह की परेशानी फसल बेचने में नहीं आने दी गई। पिछले 15 दिनों में सरकार में जो फैसले हुए हैं उनके बारे में वे कुछ नहीं कह सकता। बीजेपी के 400 पार के नारे पर पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा कि इंदिरा गांधी 1977 में एक नारा लेकर आई थी इंदिरा इज इंडिया, इंडिया इज इंदिरा और उन्हीं को लोगों ने हरा दिया। जहां तक 400 की बात है उन्हें नहीं लगता कि एनडीए 200 या 225 पार कर पाएगा। जेजेपी उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करने पर उन्होंने कहा नवरात्रों में जेजेपी की पीएसी की मीटिंग करके सभी उम्मीदवारों लिस्ट फाइनल कर दी जाएगी।