फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Congress raised its voice regarding OBC demands including caste census

Jind News: जातिगत जनगणना समेत ओबीसी मांगों को लेकर कांग्रेस ने उठाई आवाज

Sun, 19 Jul 2026 12:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Congress raised its voice regarding OBC demands including caste census
17जेएनडी18 : कांग्रेस की पिछड़ा वर्ग की बैठक को संबो​धित करते हुए पूर्व विधायक सुभाष देसवाल। सं - फोटो : सांकेतिक
जींद। कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ की जिला स्तरीय बैठक शनिवार को जिला मुख्यालय पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष ऋषिपाल हैबतपुर ने की जबकि आदमपुर के विधायक व कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रप्रकाश मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
विज्ञापन

बैठक में ओबीसी समाज के सामाजिक, शैक्षणिक और राजनीतिक सशक्तिकरण, संगठन विस्तार और आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और कांग्रेस की नीतियों को लोगों तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि चंद्रप्रकाश ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा ओबीसी समाज को सम्मान और राजनीतिक भागीदारी दी। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि ओबीसी वर्ग से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक सक्रिय होकर समाज के लोगों तक पहुंचने और संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष ऋषिपाल हैबतपुर ने कहा कि ओबीसी समाज देश की सामाजिक और आर्थिक व्यवस्था की अहम कड़ी है। उन्होंने कहा कि जिले में प्रकोष्ठ की गतिविधियों को और तेज किया जाएगा। इसके लिए ब्लॉक स्तर पर समितियों का गठन कर नियमित बैठकों के माध्यम से संगठन को मजबूत किया जाएगा।
बैठक में कार्यकर्ताओं ने जातिगत जनगणना कराने, ओबीसी वर्ग की क्रीमी लेयर सीमा बढ़ाने, सरकारी नौकरियों में लंबित बैकलॉग भर्ती पूरी करने, विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति जारी करने और पंचायतों व नगर निकायों में आबादी के अनुपात में आरक्षण देने जैसी मांगें उठाईं।

इस अवसर पर पूर्व विधायक सुभाष देसवाल, सांसद प्रतिनिधि वजीर गंगोली, सुभाष सैनी, डॉ. रमेश पांचाल, रणबीर भुसलाना, विजय जांगड़ा, जोगिंदर जांगड़ा, किरण सैनी, मदन पांचाल, संजय जागलान, प्रेम जांगड़ा, राजू लखीना, राजकुमारी, रामप्रसाद, कमल चौहान, राजा कंडेला और जेपी रूहील सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed