फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Congress protest against the FIR lodged against Rahul Gandhi and the Haldwani incident.

Jind News: राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर और हल्द्वानी की घटना के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

Tue, 01 Sep 2026 02:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Congress protest against the FIR lodged against Rahul Gandhi and the Haldwani incident.
जींद। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार सोमवार शाम जींद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड के हल्द्वानी में भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से की गई शुद्धिकरण की घटना और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर के विरोध में प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता रानी तालाब स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर चौक पर सफाई कर्मचारियों के धरना स्थल पर एकत्रित हुए और भाजपा के खिलाफ रोष जताया। प्रदर्शन की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष ऋषिपाल हैबतपुर ने की। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर को राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित बताते हुए इसे वापस लेने की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि विपक्ष के प्रमुख नेता राहुल गांधी के खिलाफ इस प्रकार की कार्रवाई लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए उचित नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की ओर से विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश में सभी राजनीतिक दलों और विचारधाराओं का सम्मान किया जाना चाहिए। किसी राजनीतिक नेता या विपक्षी दल से जुड़े स्थान अथवा कार्यक्रम को लेकर इस तरह की कार्रवाई समाज में वैमनस्य पैदा कर सकती है। उन्होंने भाजपा से ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की। इस अवसर प र रघुबीर भारद्वाज, कमल चौहान, राजू लखीना, प्रमोद सहवाग, वजीर गांगोली, महावीर गुप्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed