{"_id":"68c7043abefecf3f820861b4","slug":"congress-party-is-playing-the-role-of-opposition-effectively-rishi-pal-jind-news-c-199-1-sroh1009-140930-2025-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस पार्टी प्रभावी तरीके से निभा रही विपक्ष की भूमिका : ऋषिपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस पार्टी प्रभावी तरीके से निभा रही विपक्ष की भूमिका : ऋषिपाल
Sun, 14 Sep 2025 11:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 14 Sep 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
14जेएनडी28: कांग्रेस पार्टी के जिला प्रधान ऋषिपाल हैबतपुर का पिल्लू खेड़ा के कर्ण महल में पहुंच
पिल्लूखेड़ा। कांग्रेस पार्टी के जिला प्रधान ऋषिपाल हैबतपुर ने रविवार को पिल्लू खेड़ा के कर्ण महल में आयोजित कार्यकर्ता मिलन समारोह में कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रभावी तरीके से विपक्ष की भूमिका निभा रही है। भले ही भाजपा के षड्यंत्रों के चलते कांग्रेस पार्टी को विपक्ष में बैठने की जिम्मेदारी मिली हो लेकिन कांग्रेस इस भूमिका को बड़े ही जिम्मेदारीपूर्ण और प्रभावशाली तरीके से निभा रही है।
उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को किसी भी तरह से निराश या हताश होने की आवश्यकता नहीं है। आज समय की मांग है कि कांग्रेस कार्यकर्ता सरकार की जनविरोधी नीतियों को जनता तक पहुंचाएं और जनता के सुख-दुख में भागीदारी निभाएं। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि अकेले जींद जिले में ढाई सौ से अधिक गांव बाढ़ एवं जलभराव से ग्रस्त हैं।
सरकार पोर्टल खेल छोड़कर पीड़ित किसानों व अन्य नागरिकों को तुरंत प्रभाव से पर्याप्त मुआवजा प्रदान करें। प्रधान ऋषिपाल हैबतपुर ने यह भी घोषणा की कि कांग्रेस जल्द ही हर घर कांग्रेस अभियान की शुरुआत जींद जिले के गांव-गांव में जाकर करेगी ताकि पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत किया जा सके।
विज्ञापन
उन्होंने ने बताया कि सोमवार 15 सितंबर को जींद में सफीदों रोड पर स्थित गुरु रविदास धर्मशाला में पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा के जन्म दिन पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसमें काफी संख्या में युवा कार्यकर्ता बढ़कर रक्तदान करेंगे। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमल चौहान, जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस सुखबीर सुक्खा मलिक,दिनेश जामनी, सारंग शमशेर ढाठरथ,राजू राणा, यशपाल रेढू, अमित कुंडू , सतपाल प्रधान, संजीव, विजय मोर मौजूद रहे।