फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Congress MP Deepender Hooda reached Jind's Uchana, said- Congress will take out Jai Hind Yatra

जींद में दीपेंद्र हुड्डा ने BJP पर साधा निशाना: भाजपा में देशभक्ति है, मंत्री को तुरंत बर्खास्त कर कार्रवाई हो

Sat, 17 May 2025 10:19 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, उचाना (जींद)
संवाद न्यूज एजेंसी, उचाना (जींद) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 17 May 2025 10:19 AM IST
सार

कर्नल सोफिया कुरेशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर मध्य प्रदेश के एक भाजपा मंत्री के विवादित बयान पर हुड्डा ने कड़ा रुख अपनाया।

विज्ञापन
Congress MP Deepender Hooda reached Jind's Uchana, said- Congress will take out Jai Hind Yatra
सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने उचाना विधानसभा क्षेत्र के गुरुकुल खेड़ा गांव में दीपेंद्र हुड्डा ब्रिगेड के प्रदेशाध्यक्ष विकास खटकड़ के पिता के निधन पर शोक व्यक्त किया। इस दौरान पत्रकार वार्ता में उन्होंने कांग्रेस की 'जय हिंद यात्रा' की घोषणा की और भाजपा की तिरंगा यात्रा व एक मंत्री के विवादित बयान पर तीखा हमला बोला।

विज्ञापन


15 महानगरों में जय हिंद यात्रा
हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश के 15 प्रमुख महानगरों में 'जय हिंद यात्रा' आयोजित करेगी। भाजपा की तिरंगा यात्रा पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि अगर सभी दल एकजुट होकर तिरंगा यात्रा निकालते, तो दुनिया में भारत की एकता का संदेश जाता। उन्होंने हाल के पुलवामा आतंकी हमले का जिक्र करते हुए कहा कि इस संकट की घड़ी में पूरा देश और विपक्ष सरकार व सेना के साथ खड़ा है। सत्तारूढ़ पार्टी को सभी दलों के साथ मिलकर तिरंगा यात्रा निकालनी चाहिए थी। मैंने सुझाव दिया था कि दिल्ली में सभी सांसद एकजुट होकर राष्ट्रपति भवन से इंडिया गेट तक तिरंगा यात्रा निकालें, ताकि विश्व में एकता का संदेश जाए।
विज्ञापन




कर्नल सोफिया पर टिप्पणी करने वाले मंत्री पर हमला
कर्नल सोफिया कुरेशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर मध्य प्रदेश के एक भाजपा मंत्री के विवादित बयान पर हुड्डा ने कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि हमारी सेना में सेवा देने वाले हर जवान 140 करोड़ भारतीयों के भाई-बहन हैं। उन्हें जाति या समुदाय तक सीमित करने वाले बयान अस्वीकार्य और निंदनीय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने भाजपा नेतृत्व पर निशाना साधते हुए कहा कि हाईकोर्ट के आदेश पर मंत्री के खिलाफ FIR दर्ज हुई, लेकिन वह अभी तक पद पर बना हुआ है। यह भाजपा की कैसी देशभक्ति है? अगर भाजपा में देशभक्ति है, तो उस मंत्री को तुरंत बर्खास्त कर कार्रवाई हो, ताकि देश में मिसाल कायम हो।

विपक्ष के नेता पर निर्णय
विपक्ष के नेता के चयन पर हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के संगठनात्मक फैसले सही समय पर नेतृत्व द्वारा लिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed