{"_id":"58b869624f1c1b164f830888","slug":"congress-leaders-tried-to-arrest-environment-case-action-jind","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसी नेताओं की गिरफ्तारी की कोशिश पर गरमाया माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसी नेताओं की गिरफ्तारी की कोशिश पर गरमाया माहौल
ब्यूरो/ अमर उजाला, जींद
Updated Fri, 03 Mar 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
पुराना बस स्टैंड स्थित मंजू होटल के पास मीटिंग करते लोग।
- फोटो : jind
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले साल जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की प्रतिमा तोड़ने की कोशिश के मामले में पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने पहुंची। वीरवार को की गई पुलिस कार्रवाई के विरोध में दर्जनों लोगों ने पुराना बस स्टैंड के पास मीटिंग की। इस दौरान 11 लोगों की कमेटी का गठन किया गया, जिसने प्रशासन से बात की।
मीटिंग का नेतृत्व करने वाले कांग्रेसी नेता रमेश सैनी व करतार सैनी ने मीटिंग में कहा कि कुछ लोगों के कहने पर प्रशासन माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रहा है। इसको लेकर रमेश सैनी की गिरफ्तारी का प्रयास किया। करतार सैनी ने बताया कि पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने आई थी, लेकिन अधिकारियों बातचीत के बाद इसे टाल दिया गया। वहीं रमेश सैनी ने अमर उजाला को बताया कि पुलिस ने बुधवार सुबह करीब 11 बजे गिरफ्तार करना चाहा। इस पर उन्होंने जमानत नहीं करवाने की बात कही। इस कारण उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया। हालांकि, पुलिस सूत्रों के अनुसार रमेश सैनी की गिरफ्तारी के बाद उन्हें निजी मुचलके पर रिहा किया गया है, लेकिन रमेश सैनी ने औपचारिक गिरफ्तारी से मना किया है। रमेश सैनी के अनुसार, उनके घर पर ही पुलिसकर्मी आए थे, लेकिन उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया।
तथ्यों के आधार होगी कार्रवाई
पिछले साल जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान जिन लोगों के नाम आए हैं, उनकी जांच चल रही है। जिन लोगों के खिलाफ सबूत मिलेंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस किसी को भी नाजायज तंग नहीं करेगी।
विज्ञापन
शशांक आनंद, एसएसपी जींद।