फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Congress General Secretary Randeep Singh Surjewala will show his strength in Jind

Jind News: कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला दिखाएंगे जींद में अपनी ताकत

Sun, 11 Jun 2023 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 11 Jun 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Congress General Secretary Randeep Singh Surjewala will show his strength in Jind
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। आम आदमी पार्टी, जजपा व भाजपा के बाद अब कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सदस्य रणदीप सिंह सुरजेवाला भी जींद में अपनी ताकत दिखाएंगे। 14 जून को जींद शहर में रणदीप सिंह सुरजेवाला रोड शो करेंगे। जगह-जगह उनके कार्यकर्ताओं की ओर से जलपान व जनसभा का आयोजन किया जाएगा। इसी जलपान व जनसभाओं के जरिये रणदीप सिंह सुरजेवाला एक बार फिर जींद में सक्रिय होना चाहते हैं।

कर्नाटक में हुई जीत के बाद एक बार फिर रणदीप सिंह सुरजेवाला काफी सुर्खियों में हैं। वह मूल रूप से नरवाना के सुरजाखेड़ा के रहने वाले हैं। उन्होंने कैथल से विधायक होने के बावजूद जींद में उपचुनाव लड़ा था। इसमें वह तीसरे नंबर पर आए थे। 2019 में हुए आम चुनावों में वह कैथल से चुनाव हार गए थे। इसके बाद कांग्रेस ने उनको राजस्थान से राज्यसभा का सदस्य बना दिया। अब कर्नाटक में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने उन्हें वहां का प्रभारी बनाया था। कर्नाटक में हुई कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत के बाद कांग्रेस नेतृत्व में उनका कद बढ़ गया है। अब कनार्टक चुनाव के बाद वह पहली बार जींद आ रहे हैं। जींद से होते हुए ही वह कैथल जाएंगे। 14 जून दोपहर को वह जींद शहर में प्रवेश करेंगे। गोहाना रोड से ही उनका रोड शो शुरू होगा जो पटियाला चौक पर खत्म होगा। इसके बाद वह कैथल के लिए रवाना होंगे। इस बीच शहर में वह अपने कार्यकर्ताओं की ओर से आयोजित जनसभाओं को संबोधित करेंगे। यह रोड शो एक प्रकार से रणदीप सिंह सुरजेवाला का शक्ति प्रदर्शन भी होगा।
विज्ञापन




कई स्थानों पर होंगी जनसभाएं

अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य वीरेंद्र रायचंदवाला ने कहा कि रानी तालाब पर एक बड़ी जनसभा होगी। रणदीप सिंह सुरजेवाला को बाइकों के काफिले के साथ शहर के अंदर लाया जाएगा। उनका तीन-चार स्थानों पर अभिनंदन होगा। कर्नाटक में कांग्रेस को जीत दिलाकर रणदीप सिंह सुरजेवाला ने इतिहास रचा है। वहीं हरियाणा कांग्रेस कमेटी सदस्य रघुबीर भारद्वाज ने कहा कि पुराने बस स्टैंड के पास एक जनसभा होगी। यहां पर हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला का अभिनंदन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed