{"_id":"0018eb1f3137bb441b787549597f7270","slug":"conflict-with-farmers-over-water-canal-a-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहरी पानी को लेकर किसानों में संघर्ष, एक की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहरी पानी को लेकर किसानों में संघर्ष, एक की मौत
Amar Ujala Bureau Jind
Updated Fri, 18 Jul 2014 12:45 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नहरी पानी को लेकर गांव मुआना में किसानों के बीच हुए विवाद में एक गुट ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इसमें गोली लगने से एक किसान की मौत हो गई जबकि छह अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को पीजीआई रोहतक रेफर किया गया। बुधवार देर रात एक गुट द्वारा माइनर से पाइप लगाकर पानी चोरी किया जा रहा था। संघर्ष की सूचना मिलने पर सफीदों डीएसपी रमेश चंद्र मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने 19 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव मुआना निवासी बृजपाल का बुधवार रात को पानी लगाने का नंबर था। बृजपाल खेतों में पानी देने के लिए गया था। इसी समय गांव के संजू ने अपने साथियों के साथ माइनर से पानी चोरी करने के लिए पाइप लगा रखी थी। इसी दौरान बृजपाल का पाइप लगाने वाले संजू के साथ कहासुनी हो गई। इसके बाद संजू ने अपने साथियों को बुला लिया। इसकी सूचना पाकर बृजपाल गुट के लोग भी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान दोनों गुटों में जमकर संघर्ष हुआ। संजू गुट के लोगों ने बृजपाल पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस दौरान बृजपाल को सीधे गोली लग गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बृजपाल गुट के आजाद, दिलबाग, धर्मबीर, रविंद्र, ईश्म सिंह और नरेंद्र गोली लगने से गंभीर रुप से घायल हो गए। घटना को अंजाम देकर दूसरे पक्ष के लोग मौके से फरार हो गए। परिजनों ने घायलों को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल सफीदों में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने दिलबाग, धर्मबीर, रविंद्र, ईश्म सिंह की गंभीर हालत को देखकर पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। घटना की सूचना पाकर डीएसपी सफीदों रमेशचंद्र और थाना प्रभारी रमेशचंद ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने घायल नरेंद्र की शिकायत पर संजू, विनोद, खब्बड़, सुनील, सतीश, शैलेंद्र, लख्खा, काला, आशाराम, शिवकुमार, सोनी, रणबीर, पोती, विक्की, मोनू, नीतू, ईश्वर, सलेंद्र व जस्सा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मृतक के शव का सामान्य अस्पताल जींद में पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।
पाइप हटाने को लेकर हुई थी कहासुनी
बृजपाल के भांजे दीपक ने बताया कि वह अपने मामा बृजपाल के लिए रोटी लेकर खेत में गया था। नहर में पानी के लिए दोनों पक्षों द्वारा पाइप लगाया हुआ था। दोनों ही पक्षों के लोग एक दूसरे को पाइप हटाने को बोल रहे थे। तभी रात को ही पानी की बारी को लेकर दो गुटाें के बीच कहासुनी हो गई और यह कहासुनी कुछ देर के बाद खूनी संघर्ष में तब्दील हो गई। तनाव इतना बढ़ गया कि दूसरे गुट के दर्जनों लोग हथियारों से लैस होकर गाड़ी और मोटरसाइकिलों पर आए और वहां पर अंधाधुंध गोलियां बरसानी शुरू कर दी। उसने अपनी जान खेत में बने ट्यूबवेल के कमरे में छुपकर बचाई।
विज्ञापन
माइनर से पानी चोरी बढ़ा रही दुश्मनी
धान की रोपाई के चलते किसान खेतों में पानी का भराव कर रहे हैं। जिसके लिए पानी की अधिक जरूरत पड़ रही है। गांव मुआना और आसपास के क्षेत्र में माइनर में पाइप लगाकर पानी चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। गत दिनों भी सिंचाई विभाग की टीम ने मुआना माइनर पर छापामारी कर पानी चोरी करते हुए कई किसानों को पकड़ा था। माइनर में लगाए जा रहे पाइपों के चलते किसानों ने आपसी कहासुनी हो रही है और लगातार झगड़े हो रहे हैं।
गोली के पांच खोल बरामद किए
सफीदों थाना प्रभारी रमेशचंद ने बताया कि नहरी पानी को लेकर दोनों गुटों में संघर्ष हुआ है। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हुए। घटना स्थल से गोली के पांच खोल बरामद किए है। पुलिस ने 19 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किय है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।