फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Conducted a door-to-door survey in Chabari and raised awareness about dengue prevention.

Jind News: चाबरी में घर-घर सर्वे कर डेंगू से बचाव के प्रति किया जागरूक

Sat, 11 Jul 2026 12:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 11 Jul 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Conducted a door-to-door survey in Chabari and raised awareness about dengue prevention.
फोटो 10जेएनडी04-चाबरी गांव में महिलाओं को पंपलेट के माध्यम से बीमारियों के प्रति जागरूक करते स्
जींद। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र निडाना की टीम ने शुक्रवार को चाबरी में घर-घर जाकर लोगों को रोगों से बचाव के प्रति जागरूक किया। इस अभियान का नेतृत्व निरीक्षक कुलदीप चहल ने किया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य कर्मियों ने बुखार पीड़ितों की रक्त पट्टिकाएं बनाईं। उन्होंने लार्वा नियंत्रण गतिविधियां भी संचालित कीं। लोगों को डेंगू से बचाव संबंधी पंफलेट वितरित किए गए। निरीक्षक कुलदीप चहल ने बताया कि विभाग जुलाई को एंटी डेंगू रोधी माह के रूप में मना रहा है। यह अभियान अक्तूबर तक जारी रहेगा। उन्होंने लोगों से घर और आसपास साफ-सफाई रखने की अपील की।
विज्ञापन

कूलर, टंकी, होदी, फ्रिज ट्रे और अन्य जल स्रोतों को सप्ताह में एक बार खाली कर साफ करने की सलाह दी गई। टूटे बर्तन और पुराने टायरों में पानी जमा न होने देने को कहा गया। मच्छरों से बचाव के लिए मच्छरदानी, मच्छररोधी क्रीम और पूरे बाजू के कपड़े पहनने की सलाह भी दी गई। टीम में एमपीएचडब्ल्यू राकेश पूनिया, प्रमोद कुमार, सुरेश कुमार और एएनएम निर्मला देवी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed