फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Condition of Bhamashah Park is deplorable, anger expressed against administration

Jind News: भामाशाह पार्क की हालत खस्ताक, प्रशासन के खिलाफ जताया रोष

Thu, 30 May 2024 12:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 30 May 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
Condition of Bhamashah Park is deplorable, anger expressed against administration
29जेएनडी10-पार्क की हालत को दिखाते हुए पार्षद। संवाद
जुलाना। कस्बे के भामाशाह पार्क की हालत खस्ता बनी हुई है। पार्क में चौकीदार और माली नहीं होने पर पार्क में लगाए गए पौधे सूखने की कगार पर हैं। लगभग आधे पौधे सूख भी गए हैं। कस्बे के लोगों ने कई बार इसकी शिकायत नपा के अधिकारियों को भी दी लेकिन कोई भी समाधान नहीं हो पाया। कस्बे के लोगों में प्रशासन के रवैये को लेकर रोष बना हुआ है।
विज्ञापन

वार्ड-9 के पार्षद सुभाष पांचाल, वार्ड-8 के पार्षद ऋ षिराम, ईश्वर ठाकुर ने बताया कि भामाशाह पार्क लगभग ढाई करोड़ की लागत से बनाया गया था लेकिन अब बिना चौकीदार और माली के पार्क की हालत बदहाल हो गई है। कस्बे के सैंकड़ों लोग पार्क में घूमने के लिए आते हैं लेकिन पार्क में सुविधा नाम की कोई भी चीज नहीं है। पार्क में लाखों रुपये के फव्वारे, मशीन सफेद हाथी साबित हो रहे हैं क्योंकि लगभग दो साल से पार्क में लगी मशीनों की कोई सुध नहीं ली जा रही है। बिना सुध लिए पार्क के अधिकतर पौधे सूख गए हैं। कई बार कस्बे के लोगों ने इसकी शिकायत नगरपालिका के अधिकारियों से भी गुहार लगाई लेकिन कोरा आश्वासन ही मिला। प्रशासन की और से कोई भी समाधान नहीं किया गया। प्रशासन के इस रवैये को लेकर लोगों में रोष बना हुआ है। यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वो इसकी शिकायत डीसी जींद से की जाएगी।

29जेएनडी10-पार्क की हालत को दिखाते हुए पार्षद। संवाद

29जेएनडी10-पार्क की हालत को दिखाते हुए पार्षद। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed