{"_id":"693f0a7bfba3d4af39082987","slug":"concerns-have-been-raised-about-caste-based-comments-in-the-state-jind-news-c-199-1-jnd1010-145410-2025-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: प्रदेश में जातिगत टिप्पणियों पर चिंता जताई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: प्रदेश में जातिगत टिप्पणियों पर चिंता जताई
Mon, 15 Dec 2025 12:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 15 Dec 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
14जेएनडी28 : ब्राह्मण धर्मशाला में बैठक में मौजूद ब्राह्मण समाज के लोग। स्रोत ब्राह्मण समाज
जींद। समाज में समरसता और भाईचारा बनाए रखने के उद्देश्य से रविवार को सफीदों रोड स्थित ब्राह्मण धर्मशाला में ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ब्राह्मण सभा पूर्व प्रधान पंडित सियाराम शास्त्री ने की। बैठक में समाज के कई प्रबुद्ध लोगों ने भाग लेकर हाल के दिनों में प्रदेश में बढ़ती जातिगत टिप्पणियों और सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे विष पर चिंता व्यक्त की।
ब्राह्मण सभा के पूर्व प्रधान राजेश गौतम ने कहा कि जातीय टिप्पणियों से बिगड़ रहे माहौल को रोकने के लिए समाज को एकजुट होकर आगे आना होगा। कई घंटे चले विचार-विमर्श के बाद यह निर्णय लिया गया कि समाज में फैले जातीय जहर को समाप्त करने के लिए दोनों समाज के प्रतिनिधि एक मंच पर आएंगे और सकारात्मक कदम उठाए जाएंगे।
17 दिसंबर को ब्राह्मण धर्मशाला में जिला स्तरीय बैठक बुलाने का निर्णय लिया गया है। सियाराम शास्त्री ने कहा कि ब्राह्मण समाज सदैव समरसता का संदेश देता आया है और आगे भी देता रहेगा। उन्होंने कहा कि ऋषि और कृषि का संबंध अटूट है, जिसे कोई षडयंत्र नहीं तोड़ सकता। साथ ही उन्होंने यूटयूब और फेसबुक पर जातीय जहर फैलाने वालों को चेतावनी देते हुए प्रशासन से ऐसे तत्वों पर कार्रवाई की मांग की, ताकि समाज में सौहार्द बना रहे।