फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Computer operator on leave, work stalled, 300 types of services affected

Jind News: कंप्यूटर ऑपरेटर अवकाश पर, कामकाज ठप, 300 तरह की सेवाएं प्रभावित

Wed, 22 Mar 2023 12:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 22 Mar 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Computer operator on leave, work stalled, 300 types of services affected
जींद। लंबित मांगें पूरी नहीं होने के विरोध में कंप्यूटर ऑपरेटर मंगलवार को सामूहिक अवकाश पर रहे। ऐसे में तहसील कार्यालय और सरल केंद्र के कामकाज पूरा दिन ठप रहे, जिससे तहसील और सरल केंद्र संबंधित कार्यों को लेकर लोग इधर-उधर भटकते रहे। इससे जिला के राजस्व विभाग को करीब छह करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। इसमें जींद तहसील में दो करोड़ की स्टाॅम्प ड्यूटी का नुकसान हुआ है, वहीं नरवाना, सफीदों और उचाना तहसील में भी तीन करोड़ से ज्यादा राजस्व घटा है।
विज्ञापन

सरल केंद्र में 300 तरह की सेवाएं प्रभावित हुई हैं। लोगों के तहसील कार्य में होने वाले फर्द निकलवाना, इंतकाल, रजिस्ट्री का कार्य नहीं हो पाया, जिससे अकेले जींद तहसील के कार्यों से जुड़े 400-500 लोग प्रभावित हुए। वहीं सरल केंद्र में ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन रजिस्ट्रेशन, जाति प्रमाणपत्र, आर्य प्रमाणपत्र सहित कार्य नहीं हुए। लोग सरल केंद्र में दोपहर तक इंतजार में बैठे रहे, लेकिन काम नहीं होने पर वह घर की ओर लौट गए।
विज्ञापन

मंगलवार को तहसील कार्यालय बिल्कुल सुनसान रहा। कार्यालय के पंखे और लाइट तक बंद पड़ी थी। रजिस्टरी, फर्द, इंतकाल और जमाबंदी के कार्य नहीं हो पाए। तहसील कार्यालय के बाहर लोग इंतजार में थे कि उनके कार्य पूरे होंगे और फिर वह घर की ओर लौट जाएंगे, लेकिन जैसे ही कंप्यूटर आप्रेटरों के सामूहिक अवकाश के बारे में पता चला तो वह मायूस हुए और फिर बिना काम हुए ही लौट गए। हालांकि तहसील जींद में हर रोज करीब 50 रजिस्टरी होती है, लेकिन मंगलवार को कंप्यूटर आप्रेटरों के सामूहिक अवकाश पर जाने से राजस्व विभाग को 50 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं हर रोज स्टॉंप डयूटी से भी करीब दो करोड़ की कमाई होती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं बन पाए जाति और आय प्रमाणपत्र
सरल केंद्र में मंगलवार को सभी कुर्सियां खाली पड़ी थी। सरल में 300 तरह की सेवाएं ठप रही। जाति प्रमाणपत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन रजिस्ट्रेशन, आय प्रमाणपत्र बनवाने के लिए लोग सरल केंद्र आए हुए थे, लेकिन कंप्यूटर ऑपरेटर के सामूहिक अवकाश पर होने के कारण उनके कार्य नहीं हो पाए। सरल केंद्र में हर रोज करीब 500 लोग अलग-अलग कार्यों को लेकर आते हैं, लेकिन मंगलवार को जो भी लोग आए उनके कार्य नहीं हुए और उनको बैरंग लौटना पड़ा।

वर्जन
मंगलवार को जिले के कंप्यूटर ऑपरेटर के सामूहिक अवकाश पर जाने से तहसील का ढाई करोड़ का नुकसान हुआ है। इसके अलावा रजिस्ट्री, जमाबंदी, फर्द और इंतकाल नहीं बन पाए। तहसील में प्रतिदिन लगभग 50 रजिस्ट्री होती थी। सामूहिक अवकाश के चलते एक भी रजिस्ट्री नहीं हो पाई। वहीं सरल केंद्र की 300 के लगभग सेवाएं ठप रही।
--अजय सैनी, तहसीलदार, जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed