{"_id":"68cafe6732084038e804e807","slug":"complaints-of-crop-damage-on-139-lakh-acres-have-been-registered-in-289-villages-of-the-district-jind-news-c-199-1-sroh1006-141089-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: जिले के 289 गांवों में 1.39 लाख एकड़ फसल खराबे की शिकायत दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: जिले के 289 गांवों में 1.39 लाख एकड़ फसल खराबे की शिकायत दर्ज
Thu, 18 Sep 2025 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Thu, 18 Sep 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
जींद। जिले में बारिश और बाढ़ से खराब हुई फसलों की स्पेशल गिरदावरी का काम शुरू हो चुका है। जिले के 289 गांवों के 21893 किसानों ने करीब 1.39 लाख एकड़ में खराबे की शिकायत क्षतिपूर्ति पोर्टल पर दर्ज करवाई है। सबसे ज्यादा नरवाना के 59 गांवों के 8522 किसानों ने 53764 एकड़ वहीं उचाना के 47 गांव के 6771 किसानों ने 41241 एकड़ में फसल नुकसान की शिकायत दी है।
इसको लेकर जिले में 300 पटवारियों की ड्यूटी लगाई है। 25 सितंबर तक स्पेशल गिरदावरी कर पोर्टल पर जानकारी अपलोड करनी होगी। डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने राजस्व विभाग को फील्ड में जाकर सर्वे करके 25 सितंबर तक पोर्टल पर रिपोर्ट अपडेट करने के आदेश दिए हैं।
डीसी ने कहा कि ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर किसानों, मजदूरों और गरीब वर्ग द्वारा दर्ज करवाई गई नुकसान व खराबे की शिकायतों की 25 सितंबर से पहले गिरदावरी के माध्यम से फील्ड वेरिफिकेशन करवाया जाए। पटवारी मौके पर जाकर जानकारी एकत्रित करें और रिपोर्ट पोर्टल पर अपलोड करें।
विज्ञापन
राजस्व विभाग के 100 से ज्यादा पटवारी और करीब 200 ट्रेनी पटवारी सर्वे में लगाए गए हैं। पटवारी पोर्टल पर शिकायत करवाने वाले किसान के खेत में जाकर फसल का फोटो खीचेंगा। फसल में कितने प्रतिशत नुकसान है उसकी सर्वे रिपोर्ट फोटो सहित पोर्टल पर अपलोड करेगा।