फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Complaints came only 12, in that also three pending

Jind News: शिकायतें आईं सिर्फ 12, इसमें भी तीन लंबित

Wed, 26 Apr 2023 12:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 26 Apr 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Complaints came only 12, in that also three pending
जींद। जिला परिवेदना एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में मंगलवार को सिर्फ 12 शिकायतें आईं। इनमें से अब भी तीन लंबित हैं। नौ का समाधान किया गया। वहीं, तीन महीने पहले स्कीम नंबर 19 में व्यावसायिक गतिविधियां बंद करने को लेकर जिस गली में दो खंभे लगाए गए थे, इनको हटाने के निर्देश दिए गए है।
विज्ञापन

अब फिर यहां के दुकानदार व्यावसायिक गतिविधियां कर सकेंगे। ऐसा किसी बैठक में पहली बार फैसला लिया गया है, जो बाद में बदला गया हो। इसके अलावा अनूपगढ़ गांव के पास टायर फैक्टरी संचालकों से कहा गया कि कोई और काम धंधा शुरू कर लो, लोगों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता बिजलीमंत्री रणजीत सिंह ने की।
विज्ञापन

पहली शिकायत टायर फैक्टरी से संबंधित थी। इसमें लोगों ने शिकायत की दी कि टायर फैक्टरी से निकलने वाला धुआं प्रदूषण फैला रहा है। लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। इसमें फैक्टरी मालिकों ने बताया कि उन्होंने सभी प्रकार की एनओसी ले ली है। उनकी फैक्टरी में एलपीजी से काम लिया जाता है, जिसमें प्रदूषण नहीं होता। इसके अलावा कुछ अन्य प्रकार के नियमों के अनुसार फेरबदल किए गए हैं। इस पर मंत्री ने कहा कि इससे अच्छा कोई और काम-धंधा शुरू कर लो। लोगों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। धीरे-धीरे यह काम बंद करके कोई भी काम शुरू किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने एसडीएम को समय-समय पर फैक्टरी की जांच के निर्देश दिए। दरियावाला गांव निवासी सुनील देवी की भैंस खरीदने के बाद बिचौलिए द्वारा पैसे नहीं देने की शिकायत पर पुलिस की तरफ से बताया गया कि तीन लोगों के खिलाफ इसमें केस दर्ज किया गया है। मंत्री ने महिला को विश्वास दिलाया कि उसे न्याय जरूर मिलेगा। इसी प्रकार पुलिस विभाग से संबंधित अन्य शिकायत के संबंध में रामेहर निवासी उझाना ने आरोप लगाया था कि उनकी पत्नी ज्योति की मौत जहर देकर सतीश, उसकी पत्नी गीता व उसकी लड़की मुस्कान द्वारा की गई है। उसका महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम करवाया गया था। पुलिस द्वारा मामले में संज्ञान लेते हुए मृतका की उल्टी, खून व पेशाब के नमूने प्राप्त करके उनको आगामी अनुसंधान कार्य के लिए भेज दिया गया है। मृतका ज्योति के केस की जांच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरवाना द्वारा की गई, जिसमें मृतका द्वारा स्वयं जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करना पाया गया। अभियोग में आरोपियों के खिलाफ कोई सबूत नहीं पाया गया। सतीश उर्फ काला गांव निवासी उझाना के विरुद्ध गिरफ्तारी योग्य साक्ष्य प्राप्त होने पर उसके विरुद्ध उसको गिरफ्तार किया गया और केस पर जांच जारी है। इस केस में बिजली मंत्री ने एसपी जींद को जांच करने एवं प्रार्थी को न्याय दिलवाने बारे निर्देश दिए। इस मौके पर विधायक अमरजीत ढांडा, भाजपा जिला प्रधान राजू मोर, जिला महामंत्री डॉ. राज सैनी, डीसी डॉ. मनोज कुमार, एसपी सुमित कुमार समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

मनमुटाव सुलझाने के लिए समिति सदस्य को जिम्मेदारी सौंपी
गांव थुआ निवासी रायसिंह ने शिकायत की थी कि गांव के ही कृष्ण ने उनकी गेहूं व सरसों की दो एकड़ फसल को ट्रैक्टर चलाकर नष्ट कर दिया था। पुलिस द्वारा जांच में पाया गया कि आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है। इस पर मंत्री ने फिर से कष्ट निवासी समिति सदस्यों की ड्यूटी लगाकर आपसी मनमुटाव दूर करके भाईचारा कायम करने की जिम्मेदारी लगाई।


पीने के पानी की समस्या एक सप्ताह में दूर करने के निर्देश
गांव दुर्जनपुर निवासी कई लोगों ने पीने के पानी की समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। लोगों ने कहा कि उनकी बस्ती में पीने का पानी नहीं मिल रहा है। झांझ खुर्द गांव में राष्ट्रीय राजमार्ग में अवैध कट को ठीक करवाने, गांव बुढ़ाखेड़ा निवासी धनसिंह का इंतकाल सही दर्ज करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed