{"_id":"682f840792ea8149dc035444","slug":"complaint-lodged-in-civil-lines-police-station-in-the-matter-of-threatening-a-student-jind-news-c-199-1-sroh1009-135149-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: विद्यार्थी को धमकी देने के मामले में सिविल लाइन थाना में दी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: विद्यार्थी को धमकी देने के मामले में सिविल लाइन थाना में दी शिकायत
Fri, 23 May 2025 01:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 23 May 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
जींद। आंतरिक परीक्षा अंक को लेकर पैदा हुए विवाद में विद्यार्थी ने विश्वविद्यालय के प्रोफेसर के खिलाफ सिविल लाइन थाने में शिकायत दी है। इसमें पुलिस अब मामले की जांच कर रही है। इसके अलावा एबीवीपी ने प्रोफेसर को निष्कासित करने की भी मांग उठाई है।
विश्वविद्यालय के फाइन आर्ट्स डिपार्टमेंट में सहायक प्रोफेसर पर विद्यार्थी को जान से मारने की धमकी दिलवाने के आरोप लगे थे। इसके बाद विद्यार्थियों ने इस मामले में उप कुलपति से प्रोफेसर को निष्कासित करने की मांग की। विद्यार्थियों ने आरोप लगाया कि प्रोफेसर ने बदमाशों से उसको धमकी दिलवाई है। इससे उसकी जान को खतरा है। उन्होंने विभागाध्यक्ष पर भी आरोप लगाए कि वह इस मामले में कार्रवाई नहीं कर रहे। सिविल लाइन थाना प्रभारी बलजीत सिंह ने बताया कि इस मामले में शिकायत मिली है। पुलिस इस मामले में दोनों पक्षों को बुलाकर पूछताछ करेगी।