{"_id":"604270088ebc3e590211635f","slug":"complaint-given-to-jjp-mla-for-laying-foundation-stone-for-police-jind-news-rtk5985104107","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेजेपी विधायक के चौपाल शिलान्यास करने पर पुलिस को दी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेजेपी विधायक के चौपाल शिलान्यास करने पर पुलिस को दी शिकायत
विज्ञापन
सोमवीर ढाका को शिकायत देते किसान सुनील बद्दोवाल। संवाद
- फोटो : Jind
नरवाना के जेजेपी विधायक व खादी ग्रामोद्योग के चेयरमैन रामनिवास सुरजाखेड़ा द्वारा वीरवार को गांव भाणा ब्राह्मणान में परशुराम चौपाल का शिलान्यास करना था। जिसकी शिकायत किसानों ने पुलिस में की है। उनका आरोप है कि एक तो विधायक ने उनके फैसले के विपरीत गांव पहुंचकर चौपाल का शिलान्यास किया और दूसरा यह चौपाल तालाब की जमीन पर बनाई जा रही है। पुलिस ने शिकायत ले ली है। किसानों ने विधायक पर गांव का भाईचारा खराब करने का आरोप लगाया है।
पुलिस को दी शिकायत में किसानों ने कहा कि इसको लेकर उनमें रोष है। किसान नेता सुनील बद्दोवाल व होशियार सिंह ने सदर थाना प्रभारी सोमवीर ढाका को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि विधायक का प्रयास भाईचारा कायम करने का होना चाहिए, न की बिगाड़ने का। सुनील ने कहा कि शिकायत दी गई है और आशा है कि प्रशासक निष्पक्ष काम करेगा।
गौरतलब है कि वीरवार की सुबह 11 बजे विधायक को चौपाल का शिलान्यास करना था। इसकी भनक लगते ही आसपास के किसान ट्रैक्टरों में सवार होकर गांव के सभी रास्तों पर जमा हो गए। शाम को किसानों के जाने पर सुरजाखेड़ा पांच बजे गांव में पहुंचे और गांव चौपाल का शिलान्यास किया। इसको लेकर शुक्रवार को टोल पर उनका पुतला फूंका गया। जब इस बारे में निवर्तमान सरपंच सतपाल से बात की गई तो उन्होंने कहा कि जमीन तालाब की है। पिछले दिनों अधिकारियों ने भी कहा था कि तालाब की जमीन पर कोई निर्माण नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
तालाब की जमीन पर नहीं हो सकता निर्माण : बीडीपीओ
नियमानुसार तालाब की जमीन पर कोई निर्माण नहीं किया जा सकता है। यह जानकारी नहीं है कि विधायक ने किस जगह पर चौपाल का शिलान्यास किया है। अगर उन्होंने तालाब की जमीन पर शिलान्यास किया है तो वहां निर्माण नहीं किया जा सकता।
सोमबीर कादयान, बीडीपीओ।
बदले में दी गई है जमीन
मैं भी किसान हूं। किसानों का सम्मान करता हूं। मैं किसी सरकारी या राजनीतिक कार्यक्रम में नहीं गया। गांव के लोगों ने बुलाया था। चौपाल की मांग पिछले लंबे समय से की जा रही थी। भाईचारा खराब करने की कोई बात नहीं है। हां यह जमीन तालाब की है, लेकिन अब यह गांव के बीच में आ गई है। ऐसे में तालाब के लिए दूसरी जगह जमीन दी गई है। चौपाल भी गांव के लोगों के काम में आने वाली है।
रामनिवास सुरजाखेड़ा, जेजेपी विधायक, नरवाना।