{"_id":"65493653418e4f011808fbd4","slug":"complainant-writes-letter-to-vice-chancellor-in-crsu-recruitment-scam-demanding-action-jind-news-c-17-1-roh1027-288376-2023-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: सीआरएसयू भर्ती घोटाले में कुलपति को शिकायतकर्ता ने पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: सीआरएसयू भर्ती घोटाले में कुलपति को शिकायतकर्ता ने पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग
Tue, 07 Nov 2023 12:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 07 Nov 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में भर्ती मामले में एसीएस के पत्र के बावजूद कार्यकारी परिषद को मामला सौंपने पर शिकायतकर्ता ईश्वर दास कौशिक ने कुलपति से इस मामले में तुरंत कार्रवाई की मांग की है। कौशिक ने कहा कि इस मामले में सांठगांठ की आशंका है, इसलिए एसीएस के आदेशों पर तुरंत कार्रवाई करते हुए यह भर्ती रद्द करने तथा आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए।
सीआरएसयू कुलपति को लिखे पत्र में अर्बन इस्टेट निवासी ईश्वर दास कौशिक ने कहा कि यह शिकायत उन्होंने ही की थी। इस मामले की जांच विजिलेंस ने की थी तथा अ उच्चतर शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने भी इस भर्ती को रद्द करने तथा आरोपियों पर एफआईआर दर्ज करवाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पत्र में कुलपति से इस मामले पर तुरंत कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता ने कहा कि यदि यह मामला सीआरएसयू की कार्यकारी परिषद में गया तो यहां इसमें लीपापोती की आशंका है। इसलिए एसीएस के आदेशों को तुरंत लागू किया जाए।