{"_id":"58518e054f1c1ba06f64b656","slug":"complain-problem-jind","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहब! फैक्टरी से निकल रहा जहरीला धुआं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहब! फैक्टरी से निकल रहा जहरीला धुआं
Updated Wed, 14 Dec 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
लोगों से शिकायत सुनते डीसी विनय सिंह।
- फोटो : bu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीसी विनय सिंह ने बुधवार को अपने लघु सचिवालय स्थित कार्यालय के बाहर लोगों की समस्याएं सुनी। उन्होंने अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर जन साधारण की शिकायतों के निपटान के आदेश दिए।
बराह तथा सुंदरपुर के राजेंद्र व रोहताश ने डीसी को बताया कि सुंदरपुर गांव के रिहायशी मकानों में टायर व रबड़ को जलाकर कच्चा तेल निकालने की फैक्टरी लगाई गई है। इस फैक्टरी से जहरीला धुआं निकलता है, जिससे गांव के लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। डीसी विनय सिंह ने जींद के एसडीएम को त्वरित आधार पर कार्रवाई कर 30 दिसंबर तक रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए। डीसी ने एसडीएम को यह भी कहा है कि प्रदूषण फैलाने की स्थिति में 133 सीआरपीसी के तहत कार्रवाई भी अमल में लाई जा सकती है।
सफीदों के धर्मपाल ने शिकायत दी कि तहसीलदार द्वारा इंतकाल दर्ज नहीं किया जा रहा। इस शिकायत के समाधान के लिए डीसी ने जिला राजस्व अधिकारी को कार्रवाई करने के लिए कहा। जुलाना नगरपालिका के वार्ड 11 व 12 के नागरिकों ने डीसी को बताया कि उनके वार्ड में कुछ लोगों द्वारा मीट की दुकान बिना स्वीकृति लिए ही चलाई जा रही है। इसके समाधान के लिए डीसी ने नगरपालिका के सचिव को आवश्यक कार्रवाई कर दो जनवरी तक रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए हैं। एक अन्य शिकायत खेड़ी मसानिया के देवी प्रसन्न की थी, जिसमें गली पक्की करने की मांग रखी गई। डीसी ने उचाना के खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी को मौके पर जाकर रिपोर्ट तैयार कर भेजने के निर्देश दिए।