{"_id":"6a1f2cd5901fcebe520e7055","slug":"community-center-under-construction-in-ratta-khera-villagers-to-get-relief-jind-news-c-199-1-sroh1009-154457-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: रत्ता खेड़ा में 30 लाख से बन रहा सामुदायिक केंद्र, ग्रामीणों को मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: रत्ता खेड़ा में 30 लाख से बन रहा सामुदायिक केंद्र, ग्रामीणों को मिलेगी राहत
विज्ञापन
02जेएनडी27: गांव रत्ता खेड़ा में निर्माणधीन सामुदायिक केंद्र। संवाद
सफीदों। रत्ता खेड़ा गांव के ग्रामीणों को पंचायत ने सामूहिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए सामुदायिक केंद्र की सौगात दी है। अब ग्रामीणों को विवाह समारोह से लेकर अन्य कार्यक्रमों के लिए शहर की तरफ रुख नहीं करना पड़ेगा और न ही महंगे मैरिज पैलेस पर पैसे खर्च करने पड़ेंगे। गांव की पंचायत 30 लाख रुपये की लागत से गांव में निर्माण शुरू करवा रही है।
गांव के लोगों को विवाह आदि के अलावा सामूहिक कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर परेशानियों का सामना करना पड़ता था। चौपालों में आयोजन किए जाने पर समस्याएं आती थीं। वहीं अधिकतर ग्रामीण सफीदों शहर में महंगे मैरिज पैलेस को समारोह के लिए बुक करते थे।
गांव की पंचायत ने इस समस्या के समाधान के लिए पंचायत की जमीन पर अवैध कब्जे को हटवाकर कम्युनिटी हॉल का निर्माण शुरू करवाया। इस हाल का अधिकतर कार्य पूरा हो चुका है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद लोग यहां अपने समारोहों का आयोजन कर सकेंगे। इस हॉल के अंदर एक साथ दो हजार लोग बैठ सकेंगे।
विज्ञापन
स्कूल में बढ़ाई सुविधाएं
पंचायत ने गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में भी आठ लाख रुपये खर्च कर चाहरदीवारी का निर्माण, पांच किलोवाट का सोलर सिस्टम, स्कूल के मुख्य गेट का निर्माण, शौचालय निर्माण, मैदान में इंटरलॉक टाइल्स बिछाई गईं। वहीं विद्यार्थियों के लिए स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था भी कराई गई।
बॉक्स
गांव में कम्युनिटी हॉल निर्माण पर 30 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। हॉल का निर्माण अधिकतर पूरा हो चुका है। लोगों को सामूहिक कार्यक्रमों के साथ विवाह आदि समारोहों के आयोजन में परेशानी होती थी। हाल निर्माण होने के बाद लोगों को सुविधा मिलेगी। आठ लाख रुपये से स्कूल के भी विभिन्न कार्य कराए गए हैं। विद्यार्थियों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। -सुरेश कुमार, सरपंच गांव रत्ता खेड़ा