फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Commotion on the problem of power in Bifre villagers Singna

बिजली की समस्या पर बिफरे ग्रामीणों ने सिंघना में किया हंगामा

Thu, 17 Jul 2014 12:40 AM IST
जीद
जीद Updated Thu, 17 Jul 2014 12:40 AM IST
विज्ञापन
बिजली नहीं आने से परेशान ग्रामीणों ने बुधवार को गांव सिंघाना के बिजली सब स्टेशन पर जमकर बवाल काटा। इस दौरान ग्रामीणों ने सब स्टेशन पर ताला जड़कर बिजली निगम के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन


 किसान तालाबंदी करके सब स्टेशन के बाहर बैठे और सुबह ड्यूटी पर आए बिजली कर्मचारियों को सब स्टेशन में घुसने तक नहीं दिया। सूचना पाकर थाना प्रभारी रमेश चंद्र तुरंत दल बल के साथ सिंघाना गांव पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत करके ताला खुलवाने के लिए बातचीत की। ग्रामीण बिजली निगम के अधिकारियों को मौके पर बुलाने की बात पर अड़ गए। बाद में बिजली निगम के एक्सईएन एमएम गुप्ता और एसडीओ होशियार सिंह मौके पर पहुंचे। आश्वासन देकर ताला खुलवाया।
विज्ञापन


 सब स्टेशन पर करीब दो घंटे तक ताला लगा रहा। गांव सिंघाना के सरपंच हरीश शर्मा, सुभाष, सूरजभान, अनिल, मोहनलाल, देवेंद्र और ईश्म सिंह ने कहा कि उनके गांव में बिजली सब स्टेशन होने के बावजूद भी उनको पर्याप्त मात्रा में बिजली नहीं मिल पा रही है। जब बिजली कर्मचारियों से शिकायत की जाती है तो बिजली सब स्टेशन ओवरलोड होने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया जाता है। ग्रामीणों का कहना था कि सिंघाना सब स्टेशन पर ओवरलोड के लिए खुद बिजली विभाग जिम्मेवार है। इस स्टेशन के साथ कुछ राइस मिल, पाजू कला और रोहड़ गांवों को भी जोड़ दिया है जोकि पहले सफीदों स्टेशन के साथ जुडे़ थे। इस स्टेशन पर लोड काबू से बाहर हो गया है जिसकी वजह से उनको शेडयूल के मुताबिक बिजली नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
ग्रामीणों ने कहा कि उनके खेतों को आठ घंटे की बजाए चार घंटे ही बिजली मिल रही है। जबकि गांव का तो बुरा हाल है। ग्रामीणों को मात्र एक घंटे ही बिजली मिल पा रही है। गर्मी का मौसम होने के कारण फसलों को पानी की सख्त जरूरत है। जिसके चलते उनकी फसलें सूखे के कगार पर पहुंच गई है। अगर बिजली आती भी है तो वोल्टेज बहुत कम होती है। बिजली नहीं आने के कारण खेतों के अलावा घरों व मवेशियों को पीने के पानी के लाले पड़ गए है। लोगों का दिन का चैन व रात की नींद हराम हो गई है। ग्रामीणों की मांग थी कि उनके गांव के लिए अलग से फीडर की व्यवस्था की जाए तथा सब स्टेशन का लोड कम किया जाए ताकि उन्हेें पर्याप्त मात्रा में बिजली मिल सके।


15 दिन में सुधर जाएगी स्थित
तालाबंदी के बाद मौके पर पहुंचे बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता एमएम गुप्ता ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि 15 दिनों के अंदर अलग से फीडर की व्यवस्था करेंगे। सिंघाना गांव के फीडर से मुआना को अलग कर दिया जाएगा। जिसके बाद ग्रामीणों को शेडयूल के अनुसार बिजली दी जाएगी। गर्मी ज्यादा होने के चलते डिमांड बढ़ रही है और लोड बढ़ गया है। जिसके चलते दिक्कत आ रही है।



ताला खोलने के लिए ग्रामीणों में हुई झड़प
अधिकारियों द्वारा आश्वासन के बाद भी कुछ ग्रामीण ताला खोलने को तैयार नहीं थे। तालाबंदी खोलने को लेकर ग्रामीणों में आपस में ही कहासुनी हो गई। ताला खोलने को लेकर उपस्थित लोग दो धड़ों में बंट गए। एक धड़े का कहना था कि मात्र आश्वासन के आधार पर तालाबंदी खोलना ठीक नहीं है। हर बार विभाग के अधिकारी आश्वासन देकर चले जाते हैं। होता कुछ भी नहीं है। वहीं दूसरे धड़े का कहना था कि अलग फीडर लगाने के आश्वासन पर तालाबंदी खोलना जायज है। इस बात को लेेकर दोनों धड़ों मेें झड़प हो गई। जिन्हें वह पर मौजूद पुलिस द्वारा शांत किया गया। तब जाकर ग्रामीणों ने कहा कि अगर अधिकारी इस कार्य को समय पर अंजाम नहीं देंगे तो वे फिर से तालाबंदी कर देंगे। सब स्टेशन का ताला खोलने के बाद विभाग के अधिकारियों ने राहत की सांस ली और ग्रामीण गांव को लौट गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed